
Ind Vs Pak T20 World Cup 2022: 'इस बारे में सोचने का कोई...', एशिया कप विवाद पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को टी-20 वर्ल्ड कप का मुकाबला होना है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपनी रणनीति पर बात की. यह पहली बार है जब भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में किसी वर्ल्ड कप में उतर रहा है.
टीम इंडिया रविवार से टी-20 वर्ल्ड कप में अपने मिशन का आगाज़ करने जा रही है. 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को सुपर-12 का मुकाबला खेलना है, ऐसे में हर कोई इस मैच का इंतज़ार कर रहा है. मुकाबले से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कई मसलों पर बात की. इस दौरान रोहित शर्मा ने निराशा भी जता दी है.
कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि पिछले 9 साल से हम कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सके हैं, यह हमारे लिए काफी निराशा की बात है. रोहित शर्मा ने आईसीसी टूर्नामेंट के लिए कहा कि यह कोई प्रेशर नहीं है, लेकिन हमारे लिए एक चुनौती जरूर है कि हम यहां कैसे बेहतर प्रदर्शन करें. आपको हमेशा मौके मिलेंगे लेकिन आपको उन्हें भुनाना होगा.
क्लिक करें: सेमीफाइनल में आराम से पहुंच सकती है टीम इंडिया, मिला आसान-सा ग्रुप लेकिन..
एशिया कप को लेकर क्या बोले रोहित
एशिया कप 2023 को लेकर जारी विवाद पर भी रोहित शर्मा ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि मेर फोकस टी-20 वर्ल्ड कप पर है, क्योंकि यही हमारे लिए जरूरी है. बाद में क्या होगा, इसके बारे में हम नहीं सोच रहे हैं, उसके बारे में सोचने का कोई फायदा नहीं है. बीसीसीआई उसपर फैसला ले लेगा, हम बस कल (23 अक्टूबर) के मैच को लेकर सोच रहे हैं. बता दें कि एशिया कप 2023 पाकिस्तान में होना है, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ किया है कि टीम इंडिया इसके लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी. इसी के बाद से बवाल हो रहा है, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस बयान पर भड़का हुआ है.
'एक-एक मैच के हिसाब से खेलेंगे'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








