
Ind Vs Pak T20 World Cup: ‘पहले हम अंडरडॉग थे, अब भारत हमें इज्जत देने लगा है…’, वर्ल्डकप से पहले रमीज राजा का बयान
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को वर्ल्डकप में महामुकाबला होना है. दोनों टीमों के बीच होने वाली जंग से पहले रमीज राजा ने बयान दिया है कि हम कम संसाधन होने के बाद भी भारत को हरा रहे हैं, ऐसे में हमारी तारीफ होनी चाहिए.
टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्डकप में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारत को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी, अब यहां मौका है कि भारत अपनी उस हार का बदला पूरा कर ले. इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों और खेल पर अहम बयान दिया है. रमीज राजा का कहना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला एक मानसिक लड़ाई है, जिसमें जीत हासिल करना काफी मुश्किल होता है. पाकिस्तान को पहले वर्ल्डकप में अंडरडॉग माना जाता था, लेकिन अब चीज़ें बदलने लगी हैं. रमीज राजा का कहना है कि अब भारतीय टीम भी पाकिस्तानी टीम का सम्मान करने लगी है.
पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि स्किल और टैलेंट से ज्यादा ये मेंटल लड़ाई है, अगर आप स्ट्रॉन्ग हैं तो इस मैच में जीत हासिल कर सकते हैं. पाकिस्तान को हमेशा वर्ल्डकप में अंडरडॉग माना जाता था, वलेकिन अब भारत ने भी हमें इज्जत देना शुरू कर दिया है. रमीज राजा ने कहा कि पाकिस्तान को क्रेडिट दिया जाना चाहिए, क्योंकि हम लोग लगातार बेहतर कर रहे हैं और एक बिलियन डॉलर क्रिकेट टीम को हरा रहे हैं. हमारे पास भारत से कम साधन हैं, फिर भी हम उनकी टीम को मात दे रहे हैं.
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही द्विपक्षीय सीरीज ना होती हो लेकिन दोनों टीमें आईसीसी इवेंट्स में आमने-सामने होती हैं. हाल ही में एशिया कप में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी, तब एक मैच में भारत और एक मैच में पाकिस्तान की जीत हुई थी. अब हर किसी की नज़रें 23 अक्टूबर को मेलबर्न में होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं, जो दोनों टीमों का इस वर्ल्डकप में पहला मैच होगा. टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारत-पाकिस्तान की टीमें भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर.पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर.ट्रेवलिंग रिजर्व: मोहम्मद हारिस, फखर जमां और शाहनवाज दहानी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









