
IND vs PAK T20 WC: वार्म-अप के बाद अब टीम इंडिया का असली इम्तिहान, संडे को पाकिस्तान से महामुकाबला
AajTak
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान खिलाफ मुकाबले से करेगी. भारतीय टीम ने मेलबर्न में होने वाले इस महामुकाबले से पहले खूब प्रैक्टिस की है. भारतीय फैन्स को उम्मीद है कि रोहित ब्रिगेड पिछले टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेने में सफल रहेगी.
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन हो रहा है. 16 टीमों के इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम पर सभी की निगाहे हैें. 23 अक्टूबर (रविवार) को भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना पड़ा था, ऐसे में भारतीय टीम पिछली हार का बदला चुकता करना चाहेगी.
भारत ने जमकर किया है अभ्यास
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में होने वाले इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले से पहले खूब प्रैक्टिस की है और कुल तीन वार्म-अप मैचों में भाग लिया. सबसे पहले उसने पर्थ में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच खेले, जिसमें भारत को पहले मैच में जीत और दूसरे में हार का सामना करना पड़ा.
शमी-हर्षल ने जगाई है उम्मीद
फिर भारत ने इसके बाद ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्म-अप में छह रनों से जीत हासिल की. उस मैच में भारतीय टीम की जीत के हीरो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे. शमी ने आखिरी ओवर में महज चार देकर कुल तीन विकेट चटकाए. फिर भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वार्म-अप मैच खेलना था लेकिन बारिश के चलते इसे रद्द करना पड़ा.
अभ्यास मैचों में टीम इंडिया की बॉलिंग (खासकर डेथ ओवर्स) में काफी सुधार देखने को मिला था. इन प्रैक्टिस मैच के दौरान दौरान हर्षल पटेल ने काफी प्रभावशाली गेंदबाजी की थी. वहीं मोहम्मद शमी ने एक ओवर के अपने स्पेल से बता दिया कि वह डेथ ओवर्स में बुमराब की कमी पूरी कर सकते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









