
Ind Vs Pak: PAK के खिलाफ अब मिडिल ऑर्डर फेल, अपनी गलती से OUT हुए पंत, पंड्या नहीं खोल पाए खाता
AajTak
भारत को पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत मिली और स्कोर पांच ओवर में ही 50 को पार कर चुका था. लेकिन जैसे ही रोहित शर्मा, केएल राहुल आउट हुए तभी टीम इंडिया बैकफुट पर आ गई. इसके बाद मिडिल ऑर्डर कोई खास कमाल नहीं कर पाया और फेल साबित हुआ.
टीम इंडिया ने रविवार (4 सितंबर) को हुए सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी शुरुआत की. पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, जब भारत की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग करने आए तब उन्होंने तूफान मचा दिया. लेकिन इस बार पाकिस्तान के खिलाफ भारत का मिडिल ऑर्डर फेल हो गया.
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली ने इस बार रन बनाए. लेकिन सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत फेल साबित हुए. हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें मोहम्मद नवाज़ ने कैच आउट करवाया.
उनके बाद बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत, जिन्हें दिनेश कार्तिक को बाहर कर टीम में रखा गया वह सिर्फ 14 रन ही बनाकर आउट हुए. ऋषभ ने इसके लिए 12 बॉल लीं, लेकिन सबसे बुरा उनके आउट होने का तरीका था. वह रिवर्स स्वीप खेलने के चक्कर में प्वाइंट में खड़े प्लेयर को अपना कैच थमा बैठे.
वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में हीरो साबित हुए हार्दिक पंड्या का बल्ला इस बार नहीं चला. वह इस बार खाता भी नहीं खेल पाए, हार्दिक सिर्फ दो बॉल खेल पाए और आउट हो गए. ऐसे में भारत को तेज शुरुआत मिली, लेकिन बाद में लगातार विकेट भी गिरते गए.
पाकिस्तान के खिलाफ भारत के विकेट- • रोहित शर्मा- 54/1 • केएल राहुल- 62/2 • सूर्यकुमार यादव- 91/3 • ऋषभ पंत- 126/4 • हार्दिक पंड्या- 131/5
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









