
IND Vs PAK, ODI World Cup 2023: 'वर्ल्ड कप जीत से कम नहीं...', भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर गावस्कर ने तोड़ी चुप्पी
AajTak
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले का इंतजार सबको है. भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
वैसे तो आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो चुकी है, लेकिन सबको इंतजार भारत-पाकिस्तान मुकाबले का है. भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है.
सुनील गावस्कर का मानना है कि भारत-पाकिस्तान मैच का महत्व वर्ल्ड कप जीतने जैसा ही है. गावस्कर ने कहा कि लोगों में इस मैच को लेकर काफी उत्सकुता है, जिसके चलते यह टूर्नामेंट के सबसे महत्वपूर्ण मैचों में से एक होगा. गावस्कर ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दौरान ये बातें कहीं.
सुनील गावस्कर ने कहा, 'हमें विश्व कप जीतना है, लेकिन यह मैच महत्वपूर्ण है. यदि आप आम आदमी से पूछेंगे तो वह कहेगा कि हमें पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करना जरूरी है. लेकिन हमें विश्व कप भी जीतना है. हम निश्चित रूप से वर्ल्ड कप जीतने के प्रबल दावेदार हैं. इस बारे में कोई संदेह नहीं है.'
हरभजन ने दिया ये बयान
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पूर्व ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह ने भी शिरकत की. भज्जी ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप जीतने का दावेदार नहीं बताया. हरभजन ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान आगे जा पाएगा. वो एक अच्छी टी20 टीम हैं, लेकिन मैंने एशिया कप और अभ्यास मैचों में जो देखा है, वे सामान्य से कमतर टीम दिखती हैं. मुझे ये भी नहीं दिख रहा कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बदलेगा.
पाकिस्तान की टीम छह साल बाद भारत आई है. इससे पहले उसने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का दौरा किया था. आईसीसी टूर्नामेंट्स या एशिया कप में ही भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत होती है. दोनों देशों के बीच पिछली बार 2012-13 में भारतीय जमीं पर द्विपक्षीय सीरीज हुई थी. तब पाकिस्तान ने तीन एकदिवसीय और दो टी20 मुकाबलों के लिए भारत का दौरा किया. जहां वनडे सीरीज में पाक टीम 2-1 से विजयी हुई थी, वहीं टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









