
IND vs PAK Match Asia Cup: पाकिस्तान के खिलाफ जीत का महाजश्न, बेंगलुरु-नागपुर में सड़कों पर नाचे लोग, VIDEO
AajTak
एशिया कप 2022 में टीम इंडिया ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला खेला. इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के बाद भारत के हर शहर में फैन्स जमकर खुशियां मना रहे हैं. मुंबई, नागपुर, इंदौर, बेंगलुरु और मुरादाबाद समेत कई जगह पर जमकर जश्न मनाया गया है. इनके वीडियो भी सामने आए हैं...
IND vs PAK Match Asia Cup: भारतीय टीम ने एशिया कप 2022 में धमाकेदार जीत के साथ आगाज किया है. टीम ने यूएई के दुबई में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला खेला था. एशिया कप के इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के बाद भारत के हर शहर में फैन्स जमकर खुशियां मना रहे हैं.
महाराष्ट्र के मुंबई, नागपुर, मध्यप्रदेश के इंदौर, कर्नाटक के बेंगलुरु और उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद समेत कई जगह पर जमकर जश्न मनाया गया है. इनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इसमें देखा जा सकता है कि फैन्स जमकर डांस कर रहे हैं. पटाखे फोड़े जा रहे हैं. हर तरफ तिरंगे लहराए जा रहे हैं.
भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानियों पर बरपाया कहर
बता दें कि एशिया कप में टीम इंडिया ने अपना पहला ही मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया था. यह रणनीति कामयाब रही और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को जल्दी पवेलियन भेज दिया.
#WATCH | People celebrate in Bengaluru as India defeats Pakistan by 5 wickets in #AsiaCup2022 pic.twitter.com/dkVs1v9EnH
#WATCH | Celebration mood in Mumbai as team India beat Pakistan by 5 wickets in #AsiaCup2022 pic.twitter.com/GFH7JnMvHU

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









