
IND vs PAK Match: 'एशिया कप में टीम इंडिया की गलती से ही जीतेगा पाकिस्तान', पूर्व PAK कप्तान राशिद लतीफ का दावा
AajTak
एशिया कप इसी महीने से श्रीलंका की मेजबानी में यूएई में खेला जाएगा. एशिया कप का आगाज 27 अगस्त से होगा. इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई थीं. पिछले साल खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी.
IND vs PAK Match: क्रिकेट फैन्स को एक बार भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. यह मैच इसी महीने से यूएई में होने वाले एशिया कप में होगा. एशिया कप का आगाज 27 अगस्त से होगा. इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को मैच खेला जाएगा.
यह दोनों टीमें पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई थीं. पिछले साल खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी. इस पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का एक बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि पिछली बार टीम इंडिया की गलती से जीते थे. इस बार भी भारत की गलती से ही पाकिस्तान टीम जीतेगी.
'रणनीति के लिहाज से पाकिस्तान टीम ज्यादा बेहतर'
राशित लतीफ ने एक यूट्यूब चैनल पर कहा, 'हार जीत कुछ भी हो, लेकिन रणनीति की बात करें तो पाकिस्तान मजबूत नजर आ रही है. एक साल में टीम इंडिया ने 7 कप्तान बदले हैं. उन्हें टीम बनाने में मुश्किल होगी. खिलाड़ी जरूर उनके पास अच्छे हैं, वह बेस्ट 16 नहीं बना पा रहे हैं, तो प्लेइंग-11 चुनना उनके लिए चुनौती रहेगी.'
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने आगे कहा, 'पिछली बार पाकिस्तान जीता था, वह भारतीय टीम की गलती से जीता था. इस बार भी भारत की गलती से ही पाकिस्तान टीम जीतेगी.'
बता दें कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक मामलों के चलते 2012 के बाद से कोई भी इंटरनेशनल क्रिकेट की द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. टीम इंडिया और पाकिस्तान हमेशा ही आईसीसी के टूर्नामेंट या एशिया कप में ही टकराती दिखाई दी हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









