
IND vs PAK CWG 2022: पाकिस्तान पर महाजीत का जश्न, स्टेडियम के बाहर फैन्स ने जमकर किया भांगड़ा, Video
AajTak
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की. इस शानदार जीत के बाद भारतीय फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उनको चेहरे पर जीत की खुशी देखते बनती थी. फैन्स स्टेडियम के बाहर ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर भांगड़ा करते हुए दिखाई दिए.
कॉमनवेल्थ गेम्स मे भारतीय महिला क्रिकेट टीम जीत की पटरी पर लौट आई है. रविवार को एजबेस्टन में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी.गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करीबी मैच में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ जीत से भारतीय टीम में काफी आत्मविश्वास आया होगा.
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए बारिश के बावजूद फैन्स एजबेस्टन के मैदान पर पहुंचे थे. ऐसे में जब भारत ने मुकाबला अपने नाम किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. भारतीय फैन्स स्टेडियम के बाहर ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस करते दिखाई. फैन्स के चेहरे पर भारतीय टीम के जीत की साफ दिखाई दे रही थी.
बारिश के चलते 18-18 ओवर्स के मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था. लेकिन उसका यह फैसला गलत साबित हुआ और पूरी टीम महज 99 रनों पर सिमट गई. खास बात यह है कि पाकिस्तानी टीम ने आखिरी पांच विकेट 3 रनों के भीतर गंवा दिए. पाकिस्तान का छठा विकेट 96 के स्कोर पर गिरा और फिर 99 पर टीम ऑलआउट हो गई.
मुनीबा ने बनाए सबसे ज्यादा रन
खास बात यह रही कि पाकिस्तानी टीम के 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. पाकिस्तान की तरफ से मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 32 रनों की पारी खेली. वहीं आलिया रियाज ने 18 रनों का योगदान दिया. भारत की तरफ से स्नेह राणा, राधा यादव को 2-2 सफलताएं हासिल हुई. वहीं रेणुका सिंह, मेघना सिंह और शेफाली वर्मा को 1-1 विकेट मिला.
स्मृति ने खेली तूफानी पारी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









