
IND vs PAK, Champions Trophy 2025 Schedule: भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में... इस दिन भिड़ेंगी दोनों टीमें, देखें चैम्पियंस ट्रॉफी का शेड्यूल
AajTak
IND vs PAK, Champions Trophy 2025 Schedule: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अगले साल फरवरी-मार्च में पाकिस्तान की मेजबानी में होनी है. BCCI सचिव जय शाह पहले ही कह चुके हैं कि भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. इन सबके बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है. उसने शेड्यूल भी तैयार कर ICC को भेज दिया, जो वायरल हो गया है...
IND vs PAK, Champions Trophy 2025 Schedule: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले ही महीने टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीतकर इतिहास रचा है. अब टीम इंडिया का अगला मिशन चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 है. मगर इस टूर्नामेंट को लेकर एक पेंच फंसता दिखाई दे रहा है.
यह चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान की मेजबानी में होनी है. जबकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह पहले ही कह चुके हैं कि भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. मगर इन सबके बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपनी तैयारियों में पूरी तन्मयता के साथ जुटा हुआ है.
चैम्पियंस ट्रॉफी का शेड्यूल मंजूरी से पहले वायरल
पाकिस्तान ने चैम्पियंस ट्रॉफी का शेड्यूल भी तैयार कर लिया है. साथ ही इस शेड्यूल को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और इसके सदस्य देशों को मंजूरी के लिए भेजा है. सब जगह से हरी झंडी मिलने के बाद इसे जारी किया जाएगा. मगर उससे पहले ही यह शेड्यूल वायरल हो गया है.
ब्रिटेन के एक अखबार दी टेलीग्राफ ने इसे छाप दिया है. इसके मुताबिक, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज कराची में 19 फरवरी को होगा. ओपनिंग मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. साथ ही शेड्यूल के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है.
भारत- पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









