
IND vs PAK, Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में भारतीय टीम को लेकर घबराहट... PCB को सता रहा चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर ये डर
AajTak
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान की ही मेजबानी में होना है. यह टूर्नामेंट अगले साल फरवरी-मार्च 2025 के दौरान होना है. मगर इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अभी से घबराया हुआ नजर आ रहा है. उसे डर है कि एशिया कप 2023 की तरह ही कहीं यह टूर्नामेंट भी हाइब्रिड मॉडल के तहत ना कराना पड़े.
India vs Pakistan, Champions Trophy 2025: अगले साल होने वाली आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पाकिस्तान अभी से घबराया हुआ नजर आ रहा है. दरअसल, यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की ही मेजबानी में होना है. मगर उसे डर है कि एशिया कप 2023 की तरह ही कहीं यह टूर्नामेंट भी हाइब्रिड मॉडल के तहत ना कराना पड़े.
बता दें कि पाकिस्तान की इस घबराहट और डर का कारण भारतीय टीम ही है. एशिया कप भी भारत के पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाने के कारण हाइब्रिड मॉडल के तहत कराया गया था. यदि एक बार फिर भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान दौरे पर जाने से मना करती है, तो यह टूर्नामेंट भी हाइब्रिड मॉडल के तहत कराया जा सकता है.
अगले सप्ताह होगी ICC एग्जीक्यूटिव बोर्ड की मीटिंग
दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) एग्जीक्यूटिव बोर्ड की मीटिंग दुबई में अगले सप्ताह होनी है. इसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के नए चेयरमैन मोहसिन नकवी और बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह की मुलाकात हो सकती है. ऐसे में पाकिस्तान चाह रहा है कि उसे इसी दौरान चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के आने का भरोसा मिल जाए.
बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी अगले साल फरवरी-मार्च 2025 के दौरान होना है. ऐसे में अभी से पीसीबी को बीसीसीआई की ओर से किसी तरह का वादा होना मुश्किल लग रहा है. दरअसल, आईसीसी टूर्नामेंट में उसके सभी सदस्य देशों को शामिल होना होता है. मगर भारतीय टीम को पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी सरकार की मंजूरी चाहिए होगी. जबकि इस तरह की मंजूरी का फैसला टूर्नामेंट से कुछ सप्ताह पहले ही हो सकेगा.
पाकिस्तान अभी से भारत को राजी करना चाहता है

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









