
Ind Vs Pak, Champions Trophy 2025: पाकिस्तान को फिर लगा भारत से डर... चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर ICC से करने लगा मिन्नतें
AajTak
एक बार फिर भारतीय और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच टकराव देखने को मिल सकता है. यह टकराव पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर होगा. इसकी शुरुआत हर बार की तरह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ही की है. दरअसल, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान के पास है...
India Vs Pakistan in Champions Trophy 2025: एशिया कप 2023 और आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद एक बार फिर भारत और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच टकराव देखने को मिल सकता है. यह टकराव पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर होगा. इसकी शुरुआत अभी से हो गई है.
इसकी शुरुआत हर बार की तरह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ही की है. दरअसल, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान के पास है, लेकिन अब तक इस मेजबानी के करार पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साइन नहीं किए हैं.
पाकिस्तान को फिर सताया बीसीसीआई का ये डर
ऐसे में पीसीबी ने आईसीसी से इस करार पर साइन करने का आग्रह किया है. साथ ही इसी बहाने एक और मिन्नत की है. दरअसल, पाकिस्तान को डर है कि एशिया कप 2023 की तरह ही बीसीसीआई अपनी भारतीय टीम को राजनीतिक और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान दौरे पर नहीं भेजेगा.
ऐसे में पीसीबी ने आईसीसी से कहा है कि यदि बीसीसीआई किसी भी कारण से उनके देश की यात्रा करने से इनकार करता है तो पीसीबी को इसकी भरपाई की जानी चाहिए. यह सारी जानकारी पीसीबी के एक विश्ववस्त सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया है.
अहमदाबाद में हुई ICC कार्यकारी बोर्ड से मुलाकात

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









