
Ind Vs Pak, Champions Trophy 2025: पाकिस्तान को फिर घुटनों पर झुकाएगा भारत... चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए नहीं भेजेगा टीम!
AajTak
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है. हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने दुबई हेडक्वार्टर में अपनी एक मीटिंग रखी थी. इसमें पीसीबी के साथ चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर करार पर साइन भी हुए हैं. मगर इसी बीच पाकिस्तान को भारत से एक डर सताने लगा है...
India Vs Pakistan, Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को घुटनों पर झुकाने के लिए तैयार है. दरअसल, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है. इसकी तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं.
हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने दुबई हेडक्वार्टर में अपनी एक मीटिंग रखी थी. इसमें पीसीबी के साथ चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर करार पर साइन भी हुए हैं. ऐसे में पाकिस्तान की मेजबानी पर मुहर भी लग गई है.
हाइब्रिड मॉडल के तहत हुआ था एशिया कप
मगर इसी बीच पाकिस्तान को एक बार फिर बीसीसीआई से डर लगने लगा है. दरअसल, एशिया कप 2023 की मेजबानी भी पाकिस्तान के पास ही थी. मगर तब बीसीसीआई ने अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था. इसके बाद पीसीबी को मजबूरन एशिया कप को हाइब्रिड मॉडल के तहत कराना पड़ा था.
हाइब्रिड मॉडल मतलब, भारत के मैच दूसरे देश (श्रीलंका) में कराने पड़े थे. तब एशिया कप के कुल 13 में से सिर्फ 4 ही मैच पाकिस्तान में हुए थे. जबकि फाइनल समेत 9 मुकाबले श्रीलंका में हुए थे. इस बार भी पाकिस्तान को कुछ ऐसा ही डर सताने लगा है. उसे लगता है कि भारत इस बार भी अपनी टीम भेजने से मना कर देगा.
यूएई में हो सकते हैं चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









