
IND vs PAK, Blind T20 World Cup: पाकिस्तान को मिला पहला जख्म... चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम ने छोड़ा ये टूर्नामेंट
AajTak
पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर घमासान चल रहा है. BCCI ने अपनी टीम को पाकिस्तान दौरे पर नहीं भेजने का फैसला किया है. इसी बीच दूसरी बड़ी खबर सामने आ रही है. भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम को भी पाकिस्तान जाने की मंजूरी नहीं मिली है.
IND vs PAK, Blind T20 World Cup: पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर घमासान चल रहा है. मगर इसी बीच भारत सरकार ने पाकिस्तान को पहला जख्म दिया है. विदेश मंत्रालय ने ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान जाने की परमिशन नहीं दी है. ऐसे में ब्लाइंड भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप से ही नाम वापस ले लिया है. यह जानकारी क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) के सहायक सचिव शेलेंद्र यादव ने दी है.
अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी भारतीय टीम पाकिस्तान जाने की परमिशन नहीं दी है. यह टूर्नामेंट अगले साल फरवरी-मार्च में होगा. तब पाकिस्तान को दूसरा और गहरा जख्म मिलेगा. फिलहाल, ब्लाइंड टीम को नहीं भेजकर पहला ही झटका या जख्म दिया है.
गृह और विदेश मंत्रालय से नहीं मिली मंजूरी
दरअसल, पाकिस्तान की मेजबानी में ही ब्लाइंड टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 होना है. यह टूर्नामेंट 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक खेला जाएगा. इसके लिए खेल मंत्रालय ने भारतीय ब्लाइंड टीम को पाकिस्तान जाने की मंजूरी दे दी थी.
मगर यहां भी मामला सरकार की मंजूरी के लिए अटका हुआ था. बता दें कि खेल मंत्रालय की मंजूरी काफी नहीं थी. भारतीय टीम को पाकिस्तान जाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की मंजूरी भी चाहिए थी. मगर पाकिस्तान को यहां भी निराशा हाथ लगी है. भारत सरकार ने ब्लाइंड टीम को भी पाकिस्तान भेजने की मंजूरी नहीं दी है.
भारत के बगैर होगा ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









