
Ind Vs Pak: 'BJP सरकार चला रही है BCCI, खेलना है तो वो PAK आएं', पूर्व पीसीबी चेयरमैन का बयान
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे वक्त से क्रिकेट सीरीज़ नहीं हुई है. इस बीच पूर्व पीसीबी चेयरमैन एहसान मनी ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने बीसीसीआई की कमान बीजेपी सरकार के हाथ में होने की बात कही है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व चेयरमैन एहसान मनी ने भारत-पाकिस्तान (Ind Vs Pak) के क्रिकेट रिश्तों पर बड़ा बयान दिया है. एहसान मनी का कहना है कि बीसीसीआई को इस वक्त भारत की बीजेपी सरकार चला रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर दोनों देशों में क्रिकेट होना है, तो हम उनके पीछे क्यों भागें वो भी पाकिस्तान आ सकते हैं.
एहसान मनी ने कहा कि मैंने पहले भी कई बार कहा है कि अगर वो खेलना चाहते हैं, तो उन्हें आगे आना होगा. मैंने कभी भी भारत-पाकिस्तान मैच के लिए मना नहीं किया, लेकिन हमारा भी कुछ सम्मान है. हम ही भारत के पीछे क्यों भागे? अगर वो तैयार होंगे, तो हम भी तैयार हो जाएंगे.
क्रिकेट पाकिस्तान से बात करते हुए एहसान मनी ने बीसीसीआई-पीसीबी के रिश्तों पर बात की. उन्होंने कहा कि बीसीसीआई के चीफ भले ही सौरव गांगुली हों, लेकिन क्या आपको पता है कि बोर्ड का सेक्रेटरी कौन है? भारत के गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह. एक दूसरे मंत्री के भाई वहां के ट्रेजरर हैं. बीसीसीआई का असली कंट्रोल बीजेपी की सरकार के पास है और वही बोर्ड को चलाती है.
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज़ साल 2012 में हुई थी. तब पाकिस्तान की टीम ने भारत का दौरा किया था. उसके बाद दोनों देशों के राजनीतिक रिश्ते उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं. हालांकि दोनों टीमों ने आईसीसी के इवेंट्स में कई बार शिरकत की है और एक-दूसरे के खिलाफ आए हैं.
मौजूदा पीसीबी चेयरमैन रमीज़ राजा भी लगातार भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट होने की बात करते आए हैं. हाल ही में रमीज़ राजा ने आईसीसी को एक प्रस्ताव दिया था, जिसमें भारत-पाकिस्तान-इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 टूर्नामेंट करवाने की बात कही थी. हालांकि, आईसीसी ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









