
IND Vs PAK Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच पर गौतम गंभीर का बोल्ड बयान, दोस्ती मैदान के बाहर दिखाओ
AajTak
भारत और पाकिस्तान मैच के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच दोस्ती के ऊपर बयान देते हुए कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं होता था. जब आप देश के लिए खेल रहे हो तो दोस्ती मैदान के बाहर छोड़ कर आओ.
एशिया कप में शनिवार (2 सितंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया. यह मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका. इस मैच से ऐसे कई दृश्य सामने आए, जहां प्लेयर्स दूसरी टीम के खिलाड़ियों के साथ गले मिले और उनके प्रदर्शन की सराहना करते दिखे. इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है. गंभीर ने कहा कि मैच के दौरान प्लेयर्स को दोस्ती नहीं निभानी चाहिए, बल्कि उनकी आंखों में दूसरी टीम के खिलाफ अग्रेशन होना चाहिए.
गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'हमारे समय पर ऐसा नहीं होता था कि मैच के दौरान खिलाड़ी विरोधी टीम के प्लेयर्स के साथ गले मिले, उनके कंधे पर हाथ रखे. यह सब ज्यादा फ्रेंचाइजी क्रिकेट के कारण हो रहा है. मैच के दौरान आपकी आंखों में अग्रेशन होना चाहिए क्योंकि उस समय आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हो और अपने देश को जीताने की पूरी कोशिश कर रहे होते.'
Asia Cup 2023 की फुल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें
गंभीर ने आगे कहा, 'मैच के 6-7 घंटे के बाद कितनी ही दोस्ती रखिए, कितनी ही बातें करिए.. लेकिन वो 6-7 घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि आप उस समय सिर्फ इंडिया टीम जर्सी नहीं पहन रहे, बल्कि 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व भी कर रहे हो.'
हारिस ने ईशान को दिखाया 'एटीट्यूड'
भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान एक दृश्य ऐसा भी देखने को मिला था, जहां पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रउफ ने ईशान किशन को अग्रेशन दिखाया था. दरअसल, हारिस ने ईशान (82) को 38वें ओवर की तीसरी गेंद पर बाबर के हाथों कैच आउट करा दिया. इसके बाद हारिस ने ईशान को उंगली दिखाकर पवेलियन जाने का रास्ता दिखाया. हारिस इस रवैये के चलते सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








