
Ind Vs Pak Asia Cup 2022: बाबर आजम ही नहीं इन 5 प्लेयर्स से भी बचकर रहे टीम इंडिया, पाकिस्तान के लिए किया है कमाल
AajTak
एशिया कप 2022 के मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को आमने-सामने होंगी. भारत की नज़र पाकिस्तान को पटकने पर है, ऐसे में टीम इंडिया कप्तान बाबर आजम के अलावा अन्य खिलाड़ियों पर भी शिकंजा कसना चाहेगी. बाबर के अलावा पाकिस्तान टीम में कौन-से ऐसे खिलाड़ी हैं, जानिए...
भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त यानी रविवार को महाजंग होने वाली है. एशिया कप 2022 में दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला होगा, ऐसे में हर किसी की नज़रें इस बात पर टिकी हैं. टी-20 वर्ल्डकप 2021 में टीम इंडिया को पाकिस्तान से हार मिली थी, ऐसे में अब बदले का वक्त है. पाकिस्तान की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने का माद्दा रखते हैं. सिर्फ कप्तान बाबर आजम ही टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा नहीं होंगे, बल्कि अन्य खिलाड़ियों पर भी नज़र रखनी होगी. कप्तान बाबर आजम के अलावा पाकिस्तान के किन खिलाड़ियों पर नज़र रहेगी, जानिए...• फखर जमां पाकिस्तान के फखर जमां टी-20 साइड में नंबर-3 पर खेलते हैं. बाबर-रिजवान की जोड़ी के बाद वही पारी को आगे बढ़ाएंगे, भले ही उनका रिकॉर्ड बेहतर ना हो लेकिन भारत के खिलाफ उनका बल्ला बोलता है. टीम इंडिया अगर टॉप-3 बल्लेबाजों को रोकती है, तो बेहतर होगा.• मोहम्मद रिज़वान मोहम्मद रिज़वान की गिनती मौजूदा वक्त में सबसे बेहतर टी-20 बल्लेबाजों में होती है. टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भी वह टीम इंडिया पर भारी पड़े थे, उनका टी-20 में रिकॉर्ज भी गज़ब का है. मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के लिए 56 मैच में 1662 रन बनाए हैं, उनका औसत 50 से अधिक का है.
👋 @MHasnainPak #AsiaCup2022 pic.twitter.com/xaOJggMOhv
• नसीम शाह 19 साल के नसीम शाह पाकिस्तान के युवा तेज़ गेंदबाज़ों में से एक हैं. वह पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगे, उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में बेहतर प्रदर्शन किया है. हाल ही में नीदरलैंड्स के खिलाफ हुई सीरीज़ में उन्होंने बेहतरीन बॉलिंग की, ऐसे में वह भारत को चौंका सकते हैं.• शादाब खान पाकिस्तानी स्पिनर शादाब खान का प्लेइंग-11 में शामिल होना तय है. उन्होंने 64 टी-20 मैच में 73 विकेट लिए हैं, वह रन भी बना सकते हैं. शादाब के पास यूएई में खेलने का अनुभव भी है, ऐसे में वह टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं. • हारिस रउफ शाहीन अफरीदी की गैर-मौजूदगी में पाकिस्तानी पेस बैटरी की कमान हारिस रउफ के हाथ में होगी. 28 साल के हारिस अभी तक टी-20 इंटरनेशनल में 42 विकेट ले चुके हैं. वह महंगे साबित होते हैं, लेकिन अपने दिन पर विरोधी टीम को पटकनी भी देने का माद्दा रखते हैं. भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान.स्टैंडबाय: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर.पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, हसन अली, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









