
IND vs PAK Asia Cup 2022: बाबर आजम से बोले रोहित शर्मा, 'भाई, शादी कर लो', जानें क्या बोले PAK कप्तान, VIDEO
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को दुबई में ब्लॉकबस्टर मुकाबला होना है. इस महामुकाबले से पहले शनिवार को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को मजेदार बातचीत करते हुए देखा गया.
एशिया कप 2022 के महामुकाबले में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होना है. 28 अगस्त (रविवार) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले का दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स को बेसब्री से इंतजार है. पिछले साल जब दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इस मैदान पर भिड़ी थीं तो बाबर आजम की टीम ने भारत को 10 विकेट से पराजित किया था. अब भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने का शानदार मौका है.
इस महामुकाबले से पहले शनिवार को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को लंबी बातचीत करते हुए देखा गया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में दोनों खिलाड़ी मजाकिया मूड में नजर आ रहे थे. रोहित शर्मा पाकिस्तान के कप्तान को शादी करने की सलाह दे रहे हैं. रोहित कहते हैं, 'भाई, शादी कर लो'. जिस पर बाबर ने जवाब दिया, 'नहीं, अभी नहीं.'
बाबर से कोहली ने भी की मुलाकात
दोनों टीमों मैदान पर भले ही एक-दूसरे से भिड़ने जा रही हों , लेकिन मैदान के बाहर खिलाड़ियों के बीच आपसी संवाद काफी शानदार रहा है. चंद दिनों पहले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और बाबर आजम के मुलाकात करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. बाद में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी को भी कई भारतीय खिलाड़ियों के साथ लंबी बातचीत करते पाए गए थे.
रोहित-विराट पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. दोनों ही खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे दौरे के लिए रेस्ट दिया गया था. यहां तक किविराट कोहली और विंडीज के खिलाफ सीमित ओवर्स की सीरीज का भी हिस्सा नहीं थे. ऐसे में इस ब्रेक ने एशिया कप से पहले दोनों खिलाड़ियों को खुद को मानसिक रूप से फ्रेश रखने में जरूर मदद किया होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








