
IND vs PAK Asia Cup 2022: फुल धूम धड़ाका...PAK के खिलाफ जंग से पहले रोहित-कोहली का तूफानी अंदाज, Video
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को एशिया कप में ब्लॉकबस्टर मुकाबला होना है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया जमकर अभ्यास कर रही है. गुरुवार(25 अगस्त) को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार विराट कोहली नेट्स में अपने बेखौफ अंदाज में बैटिंग करते दिखाई दिए. बीसीसीआई ने इसका एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है.
एशिया कप 2022 में 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. भारतीय टीम भी इस मुकाबले के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रही है. इसी कड़ी में गुरुवार को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली नेट्स में जमकर बैटिंग प्रैक्टिस करते दिखाई दिए.
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रोहित और कोहली जमकर अभ्यास कर रहे हैं. प्रैक्टिस के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के अलावा कुछ बेहतरीन ड्राइव भी खेले. बीसीसीआई ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ पहले संघर्ष से अपने रंग में दिखे.'
भारतीय फैन्स को उम्मीद है कि एशिया कप में विराट कोहली और रोहित शर्मा रनों का अंबार लगाएंगे. दोनों ही खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे दौरे के लिए रेस्ट दिया गया था. कोहली यहां तक कि विंडीज के खिलाफ सीमित ओवर्स की सीरीज का भी हिस्सा नहीं थे. ऐसे में इस ब्रेक ने एशिया कप से पहले दोनों खिलाड़ियों को खुद को मानसिक रूप से फ्रेश रखने में जरूर मदद किया होगा.
पाकिस्तान के खिलाफ रोहित का खराब रिकॉर्ड
रोहित शर्मा की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है और वह आठ मैचों की सात पारियों में महज 70 रन बना पाए हैं. इस दौरान उनका औसत 14 का रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा का बेस्ट स्कोर नाबाद 30 रन और स्ट्राइक रेट 127.27 का रहा है. टी20 में वह दो बार पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर भी आउट हो चुके हैं. अब रोहित के पास इस रिकॉर्ड को सुधारने का शानदार मौका है.
विराट कोहली का प्रदर्शन रहा है शानदार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









