
IND vs PAK Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले खुशखबरी, कोविड निगेटिव हुए राहुल द्रविड़ टीम इंडिया संग जुड़े
AajTak
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है. टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोविड-19 से उबरने के बाद टीम से जुड़ गए हैं.
एशिया कप 2022 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करने जा रही है. पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच से पहले ही भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है. टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोविड-19 से उबरने के बाद टीम से जुड़ गए हैं. अब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण दोनों ड्रेसिंग रूम में दिखेंगे. लक्ष्मण को बीसीसीआई ने द्रविड़ के स्वस्थ होने तक एशिया कप के लिए अंतरिम कोच नियुक्त किया था.
जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं गए थे द्रविड़
राहुल द्रविड़ का कोविड-19 पॉजिटिव होना टीम के लिए चिंता का सबब था, लेकिन अब उनका जुड़ना टीम इंडिया को फायदा पहुंचा सकता है. वेस्टइंडीज़ के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज के बाद राहुल द्रविड़ भी ब्रेक पर थे. केएल राहुल की अगुवाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में साथ नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) चीफ वीवीएस लक्ष्मण बतौर कोच गए थे. भारत ने उस सीरीज में जिम्बाब्वे का सफाया किया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









