
Ind Vs Pak Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ फिर राहुल-रोहित-कोहली की तिकड़ी फेल, तोहफे में दिए विकेट
AajTak
टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ फेल हुए. कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम साबित हुए. पाकिस्तान ने भारत को 148 का टारगेट दिया, लेकिन तीनों बड़े प्लेयर 53 के स्कोर तक ही आउट हो गए थे.
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर एक बार फिर फेल नज़र आया. कप्तान विराट कोहली, उप-कप्तान केएल राहुल और पूर्व कप्तान विराट कोहली की तिकड़ी कोई बड़ा स्कोर नहीं कर पाई और 53 रनों के भीतर तीनों ही पवेलियन लौट गए. पिछले साल टी-20 वर्ल्डकप में भी ऐसा ही हुआ था, हालांकि तब की तरह अब भी तीनों में विराट कोहली ही सबसे ज्यादा रन बना पाए.केएल राहुल पहली बॉल पर ही आउट 148 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के फैन्स की उम्मीद टीम के सीनियर्स प्लेयर्स से थी, इनमें सबसे पहले उप-कप्तान केएल राहुल ने निराश किया. भारत की पारी की दूसरी बॉल और अपनी पहली बॉल पर केएल राहुल आउट हो गए. युवा नसीम शाह ने केएल राहुल को क्लीन बोल्ड किया, वह गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे.
क्लिक करें: पाकिस्तान के खिलाफ केएल राहुल पहली बॉल पर OUT, फैन्स भड़के रोहित पूरी तरह टच से बाहर दिखे अगर कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो वह 18 बॉल में 12 ही रन बना पाए. रोहित शर्मा ने भले ही अपनी पारी में एक छक्का जड़ा हो, लेकिन वह पूरी तरह टच से बाहर दिखे. रोहित शर्मा ने इस छोटी-सी पारी में मिस हिट खेलीं, इसके अलावा कई बॉल उनके बल्ले पर ही नहीं आईं. बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में रोहित शर्मा अपना विकेट गंवा बैठे.रंग में दिखे कोहली, तोहफे में दिया विकेट टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस मैच में वापसी कर रहे थे, सारी नज़रें उनपर टिकी थी. विराट कोहली को दूसरी बॉल पर जीवनदान मिला, लेकिन उसके बाद वह रंग में लौटते दिखे. पहले छक्का जड़ा और उसके बाद कुछ बाउंड्री भी जमाई. लेकिन फिर एक बार अच्छी शुरुआत को वह बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए. जब रोहित शर्मा का विकेट गिरा ही था, उस वक्त विराट कोहली ने बड़ा शॉट खेलने का जोखिम लिया. और बाउंड्री पर सीधा प्लेयर के हाथ में कैच थमा बैठे. 34 बॉल में 35 रन बनाने के बाद विराट कोहली ने मोहम्मद नवाज़ की बॉल पर इफ्तिकार अहमद को कैच थमा दिया.
केएल राहुल (0 रन) 1-1 रोहित शर्मा (12 रन) 50-2 विराट कोहली (35 रन) 53-3
टी-20 वर्ल्डकप में क्या हुआ था? पिछले साल इसी मैदान पर जब भारत-पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्डकप के मुकाबले में आमने-सामने थीं. तब भी टीम के सीनियर प्लेयर्स फेल हुए थे. उस मैच में रोहित शर्मा पहली बॉल पर ही आउट हो गए थे, जबकि केएल राहुल 3 रन बनाकर आउट हुए थे. दोनों को शाहीन अफरीदी ने आउट किया था. वहीं उस मैच में कप्तानी कर रहे विराट कोहली ने तब 49 बॉल में 57 रनों की पारी खेली थी और अकेले ही टीम इंडिया की नैया पार कराने में जुटे थे. विराट कोहली को भी बाद में शाहीन अफरीदी ने आउट किया था. भारत उस मैच को 10 विकेट से हारा था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









