
Ind Vs Pak Asia Cup 2022: कब और कहां देखें मैच, टीम में कौन-कौन..भारत-PAK मुकाबले का हर जवाब जानें
AajTak
भारत और पाकिस्तान की टीमें एक लंबे वक्त के बाद क्रिकेट मैदान पर आमने-सामने हैं. एशिया कप 2022 में रविवार को दोनों टीमों की जंग होगी, जहां रोहित शर्मा और बाबर आजम के सैनिकों में मुकाबला होगा. यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा और दुबई स्टेडियम में खेला जाएगा.
एशिया कप-2022 का आगाज़ शनिवार यानी 27 अगस्त से हो रहा है. अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीमें पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगी, यह मैच दुबई में होगा. लेकिन हर किसी की नज़र महामुकाबले पर टिकी है, यानी भारत-पाकिस्तान के मैच पर. रविवार को दुबई स्टेडियम में दोनों देश की टीम आमने-सामने होंगी.
टी-20 वर्ल्डकप 2021 के बाद यह पहला मौका है, जब भारत और पाकिस्तान की टीम क्रिकेट मैदान पर भिड़ रही हैं. ऐसे में इस बड़े और अहम मुकाबले को लेकर अहम जानकारी जान लीजिए...
• भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कब है? एशिया कप 2022 में यह मुकाबला रविवार (28 अगस्त) को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेला जाएगा. • यह मैच कहां पर हो रहा है? एशिया कप इस बार यूएई में हो रहा है, भारत-पाक का मुकाबला दुबई स्टेडियम में होना है. एशिया कप का आधिकारिक आयोजक श्रीलंका ही है.• भारत-पाकिस्तान का मैच कहां देख सकते हैं? एशिया कप का प्रसारण स्टार नेटवर्क पर किया जा रहा है, ऐसे में स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर लाइव मैच देखा जाएगा. इसके अलावा aajtak.in पर इस मैच से जुड़ी सभी कवरेज लगातार हो रही है, आपको यहां हर जानकारी मिलेगी.
The suspense is over! Let's listen to the conversation between @iShaheenAfridi and @imVkohli 🔊#AsiaCup2022 pic.twitter.com/ttVYLrNtuO
• टी-20 में क्या है भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड? भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 में अभी तक कुल 9 ही मैच खेले गए हैं, इनमें 6 में भारत की जीत हुई है, 2 में पाकिस्तान को जीत मिली है. एक मैच टाई हुआ था, वो भी अंत में भारत ही जीता था. • एशिया कप में क्या है भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड? एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच कुल 13 मैच हुए हैं, इनमें 7 में भारत की जीत हुई है जबकि 5 में पाकिस्तान जीता है. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है. • एशिया कप के लिए दोनों टीमों में कौन-कौन? भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान.स्टैंडबाय: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









