
Ind Vs Pak Asia Cup 2022: ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक? पाकिस्तान के खिलाफ कौन खेलेगा, कप्तान रोहित शर्मा की सबसे बड़ी टेंशन
AajTak
कप्तान रोहित शर्मा के सामने सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग-11 में किसे जगह मिलेगी. ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक में से अगर किसी एक खिलाड़ी को चुना जाता है, तो भारत एक ऑलराउंडर खिला सकता है. लेकिन अगर दोनों खिलाड़ियों को खिलाया गया, तब प्लेइंग-11 पूरी तरह बदल सकती है.
टीम इंडिया रविवार (28 अगस्त) को पाकिस्तान के खिलाफ अपने मिशन एशिया कप का आगाज़ करेगी. टी-20 वर्ल्डकप 2021 के बाद यह पहली बार है जब दोनों टीमें आमने-सामने हैं, ऐसे में हर किसी की नज़रें इस महामुकाबले पर टिकी हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारतीय टीम की प्लेइंग-11 इस मुकाबले के लिए क्या होगी. टीम इंडिया के लिए प्लेइंग-11 में सबसे बड़ी चिंता का विषय ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसी एक को चुनना है. क्योंकि दोनों ही विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, दोनों ही टीम के लिए अहम सदस्य भी हैं. अगर दोनों खिलाड़ियों को खिलाया गया तब प्लेइंग-11 में कॉम्बिनेशन बिगड़ सकता है, ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा क्या करेंगे देखना होगा.ऋषभ पंत क्यों हैं जरूरी? पिछले कुछ वक्त में ऋषभ पंत टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ी बनकर उभरे हैं, लेकिन टी-20 फॉर्मेट में उनका रिकॉर्ड इतना शानदार नहीं रहा है. टेस्ट क्रिकेट में भले ही उन्होंने भारत को मैच जिताए हो, लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट में उन्हें खुद को साबित करना बचा है. हालांकि, हाल ही में व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी उन्होंने एक-दो बढ़िया पारियां खेली हैं, साथ ही टीम मैनेजमेंट उन्हें सपोर्ट करता है. ऐसे में अगर ऋषभ पंत चौथे या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं, तो बीच के या आखिरी ओवर्स में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर हर किसी को हैरान कर सकते हैं. ऋषभ पंत ने अभी तक 54 टी-20 इंटरनेशनल में सिर्फ 883 रन ही बनाए हैं, उनका औसत 25 से भी कम का रहा है. दिनेश कार्तिक को बाहर करना होगा आसान? आईपीएल 2022 के दौरान दुनिया को दिनेश कार्तिक का एक नया अवतार देखने को मिला और वह फिनिशर के तौर पर उभरकर सामने आए. इसी फॉर्म ने उनकी टीम इंडिया में वापसी करवा दी और टी-20 वर्ल्डकप तक के लिए उनकी जगह लगभग पक्की हो गई. लेकिन क्या टीम इंडिया दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत दोनों को खिलाना चाहेगी. दिनेश कार्तिक के पास अनुभव है, ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ भी अगर टॉप ऑर्डर फेल होता है या आखिरी के दो-तीन ओवर्स में तेज़ी से रन बनाने पड़ते हैं तो दिनेश कार्तिक का अनुभव काम आएगा. साथ ही उनका कॉन्फिडेंस और फॉर्म अलग ही लेवल पर चल रही है, जो टीम को फायदा पहुंचा सकती है.
pic.twitter.com/v5jMsuh7lV
कार्तिक-पंत दोनों खेले तो बाहर कौन होगा? अगर कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग-11 में दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत दोनों को ही शामिल करना चाहते हैं तो निचले क्रम में किसी को बाहर बैठाना होगा. ऐसे में हार्दिक पंड्या को बाहर करना मुश्किल होगा, तो ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को बाहर बैठाया जा सकता है. ऐसी स्थिति में टीम इंडिया तीन पेसर, एक स्पिनर और एक ऑलराउंडर के साथ आगे बढ़ सकती है. क्या ये होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11? रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान/रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









