
IND vs PAK Asia Cup: भारी पड़ गया युजवेंद्र चहल का वो ओवर, PAK ने लूटे 16 रन और बदल गया था गेम
AajTak
एशिया कप 2022 के मुुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया है. 182 रनों के टारगेट को पाकिस्तान ने एक बॉल बाकी रहते हासिल कर लिया. वैसे मैच का एक टर्निंग प्वाइंट युजवेंद्र चहल के स्पेल का आखिरी ओवर रहा. पारी के उस 15वें ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने 16 रन लूट लिए.
एशिया कप 2022 में सुपर-चार के अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने विराट कोहली के शानदार 60 रनों की बदौलत सात विकेट पर 181 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तानी टीम ने आखिरी ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया. पाकिस्तान की ओर से रिजवान ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए.
चहल का ओवर रहा टर्निंग प्वाइंट
वैसे मैच का एक टर्निंग प्वाइंट युजवेंद्र चहल के स्पेल का आखिरी ओवर रहा. पाकिस्तान की पारी के 15वें ओवर में जब भारत की ओर से युजवेंद्र चहल बॉलिंग करने आए, तब यहां पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने अटैक करने की सोची. यहां पाकिस्तान को 60 से अधिक रनों की जरूरत थी और मोहम्मद रिजवान ने चौकों की बरसात कर दी.
क्लिक करें- अर्शदीप सिंह का कैच छोड़ना पड़ा भारी, पाकिस्तान ने 2 ओवर में बना डाले 26 रन, ऐसे हारी टीम इंडिया
युजवेंद्र चहल के इस ओवर में कुल 16 रन आए, जहां से पाकिस्तान ने मोमेंटम अपने पक्ष में कर लिया. शुरुआती दो बॉल पर मोहम्मद नवाज ने लगातार चौके जड़े, उसके बाद जब स्ट्राइक चेंज हुई तब मोहम्मद रिजवान ने भी बाउंड्री ली.
ऐसा रहा चहल का वो ओवर • 14.1 ओवर: 4 रन • 14.2 ओवर: 4 रन • 14.3 ओवर: 1 रन • 14.4 ओवर: 4 रन • 14.5 ओवर: 2 रन • 14.6 ओवर: 1 रन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









