
IND vs PAK Asia Cup: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को दूसरा झटका, शाहीन के बाद ये स्टार प्लेयर बाहर
AajTak
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम को तगड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है. वसीम से पहले शाहीन आफरीदी को भी टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था.
एशिया कप 2022 से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ब्लॉकबस्टर मैच खेला जाना है. इस मैच से पहले ही पाकिस्तान टीम को तगड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर साइड स्ट्रेन के चलते एशिया कप से बाहर हो गए हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है.
बयान में कहा गया है, 'बुधवार को पाकिस्तानी टीम के अभ्यास सत्र में गेंदबाजी के दौरान उन्हें चोट लग गई थी. टीम के मेडिकल स्टाफ द्वारा मोहम्मद वसीम जूनियर का मूल्यांकन किया गया और फिर उनका एमआरआई स्कैन भी हुआ. मेडिकल टीम वसीम के रिहैबिलिटेशन पर करीब से नजर रखेगी और इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे से पहले प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उसकी वापसी का फिर से मूल्यांकन किया जाएगा.'
हसन अली टीम से जुड़ेंगे
बयान के मुताबिक तेज गेंदबाज हसन अली को वसीम के रिप्लेसमेंट के रूप में नामित किया गया है. हसन अली पिछले तीन हफ्तों से नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहे थे और वर्तमान में रावलपिंडी में हैं. जैसे ही ईटीसी हसन को एक प्रतिस्थापन खिलाड़ी के रूप में मंजूरी देता है, वह यूएई के लिए रवाना हो जाएंगे.
धाकड़ फॉर्म में थे वसीम जूनियर
मोहम्मद वसीम जूनियर ने पिछला मैच इसी महीने नीदरलैंड के खिलाफ वनडे खेला था, जिसमें उन्होंने 36 रन देकर 4 विकेट झटके थे. उन्होंने जून में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में तीन विकेट भी झटके थे. वसीम ने अब तक कुल 11 टी20 मैच खेले, जिसमें 17 विकेट लिए हैं. एशिया कप में भारत के खिलाफ उन्हें पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में जगह मिलना लगभग तय था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









