
IND vs PAK Asia Cup: प्रैक्टिस सेशन में शाहीन आफरीदी से मिली टीम इंडिया, ऋषभ पंत ने लगाया गले
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को दुबई में मुकाबला होना है. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम जमकर प्रैक्टिस कर रही है. गुरुवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शाहीन आफरीदी से मुलाकात की. शाहीन आफरीदी पहले ही एशिया कप से बाहर हो चुके हैं. इसके बावजूद वह पाकिस्तानी टीम के साथ यूएई के दौरे पर गए हैं.
एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला होना है. इस मुकाबले की शुरुआत से पहले ही पाकिस्तानी टीम को झटका लगा जब तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी चोट के चलते पूरे एशिया कप से ही बाहर हो गए थे. शाहीन आफरीदी की जगह मोहम्मद हसनैन को टीम में शामिल किया है.
गुरुवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोहली और ऋषभ पंत समेत भारतीय प्लेयर्स ने शाहीन आफरीदी से मुलाकात की. इस दौरान ऋषभ पंत ने शाहीन को गले भी लगाया.सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है. गौरतलब है कि एशिया कप से बाहर होने के बावजूद शाहीन आफरीदी यूएई की यात्रा पर पाकिस्तान टीम के साथ गए हैं. शाहीन आफरीदी पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम के फीजियो की निगरानी में रहेंगे और उनकी रिकवरी पर मेडिकल टीम की पैनी नजर रहने वाली है.
कोहली ने बाबर-राशिद से की थी मुलाकात
बुधवार को विराट कोहली ने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम और स्टार स्पिनर राशिद खान से भी मुलाकात की थी. पहले राशिद और कोहली एक दूसरे का हालचाल पूछते हैं और आगे बढ़ जाते हैं. इसके बाद कोहली और बाबर आपस में बात करते हैं और फिर ट्रेनिंग के लिए चले जाते हैं. यह वाकया कैमरे में कैद हो गया, जिसे बीसीसीआई ने खुद शेयर किया था. उन्होंने कैप्शन में लिखा- गले मिलने, मुस्कुराने और वॉर्म-अप के जरिए हम एशिया कप की तैयारी करते हैं.'
राहुल ने जिम्बाब्वे दौरे पर की थी कप्तानी
केएल राहुल की बात करें तो उन्होंने हाल ही में चोट से उबरने के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी संभाली थी. हालांकि उस दौरे पर केएल राहुल का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और वह केवल 31 रन ही बना पाए थे. अब केएल राहुल एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. ऋषभ पंत की बात करें तो उन्होंने जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिया गया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









