
IND vs PAK Asia Cup: जब रोहित शर्मा से हुआ सवाल, ‘पाकिस्तान कब आएगी टीम इंडिया’, मिला मजेदार जवाब
AajTak
टीम इंडिया एशिया कप 2022 के अपने पहले मैच में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का सामना करने जा रही है. इस महामुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेन्स में रोहित शर्मा ने कई सवालों का बखूबी जवाब दिया. इस दौरान एक पत्रकार ने रोहित शर्मा से टीम इंडिया के पाकिस्तान का दौरा करने को लेकर सवाल पूछा जिसका भारतीय कप्तान ने मजेदार जवाब दिया.
एशिया कप 2022 में टीम इंडिया अपने पहले मैच में पाकिस्तान का सामना करने जा रही है. 28 अगस्त (रविवार) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले का दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स को बेसब्री से इंतजार है. पिछले साल जब दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इस मैदान पर भिड़ी थीं तो बाबर आजम की टीम ने भारत को 10 विकेट से पराजित किया था. अब भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने का शानदार मौका है.
इस मुकाबले की पूर्व संध्या पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स में शिरकत किया. प्रेस कॉन्फ्रेन्स में रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की रणनीति, प्लेइंग-11 जैसे कई सवालों का बखूबी जवाब दिया. इस दौरान एक पत्रकार ने रोहित शर्मा से टीम इंडिया के पाकिस्तान का दौरा करने को लेकर सवाल पूछा. उस पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल का रोहित शर्मा ने ऐसा जवाब दिया कि प्रेस कॉन्फेन्स में शामिल लोग हंसने लगे.
रोहित शर्मा ने दिया ये जवाब
रोहित शर्मा ने कहा, 'अगर मेरा पास इस प्रश्न का उत्तर होता, तो मैं बिल्कुल जवाब देता है. ये तो बोर्ड्स तय करते हैं कि क्या करना है क्या नहीं करना है. ये हमारे हाथ में नहीं हैं. हमें जो टूर्नामेंट्स सामने दिखाई देता है वहां हम खेलने पहुंच जाते हैं. हमें जहां भेजा जाएगा वहां खेलेंगे. ये काफी मुश्किल सवाल है. बोर्ड अगर फैसला करेंगे तो हम खेलेंगे.'
2008 के बाद पाकिस्तान नहीं गई है टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम 2008 के बाद से पाकिस्तान दौरे पर नहीं गई है. वैसे भी, राजनीतिक एवं कूटनीतिक संबंधों में खटास आने के चलते दोनों देशों की टीमें अभी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलती हैं. पिछली बार 2012-13 में भारतीय सरजमीं पर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज हुई थी. तब पाकिस्तान ने तीन एकदिवसीय और दो टी20 मुकाबलों के लिए भारत का दौरा किया. जहां वनडे सीरीज में पाक टीम 2-1 से विजयी हुई थी, वहीं टी20 सीरीज 1-1 से बराबर रही.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









