
IND vs PAK Asia Cup: 'उन्होंने शॉर्ट गेंद डालकर..', भारत से हार के बाद छलका इस पाकिस्तानी दिग्गज का दर्द
AajTak
एशिया कप 2022 में पाकिस्तानी टीम को भारत के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद जहां पाकिस्तान के कुछ दिग्गज खिलाड़ी अपनी टीम के परफॉर्मेंस से निराश हैं. वहीं कुछ खिलाड़ियों का मानना है कि हार के बावजूद पाकिस्तानी टीम ने जो जज्बा दिखाया वो काबिलेतारिफ था. जावेद मियांदाद ने हार पर अपनी राय रखी है.
पाकिस्तानी टीम की एशिया कप 2022 में शुरुआत अच्छी नहीं रही. रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में उसे भारत के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. आम तौर पर भारत से हारने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटरों की कड़ी आलोचना होती है, लेकिन एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी भारतीय टीम से मिली हार के बावजूद पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी टीम को सराहा है.
जावेद मियांदाद का छलका दर्द
पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने कहा कि भारत ने बाबर आजम के खिलाफ अच्छी रणनीति बनाई थी. उन्होंने कहा, 'बाबर आजम को आउट करना आसान नहीं था लेकिन भारत ने अचानक शॉर्ट गेंद डालकर चौंका दिया. बाबर आजम के रन नहीं बनाने से बहुत फर्क पड़ा. वैसे हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया.'
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान ने कहा, 'दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच से पहले एक-दूसरे के प्रति काफी सम्मान दिखाया, जिसके चलते भारत से हारने के बावजूद टीम की आलोचना नहीं हुई और हमारी टीम आखिरी ओवर तक जुझारूपन का प्रदर्शन करती रही.'
पूर्व टेस्ट स्पिनर इकबाल कासिम ने कहा, 'यह शानदार मैच था और काफी करीबी भी. शाहीन शाह आफरीदी के बिना भी पाकिस्तानी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. हमें चौथे तेज गेंदबाज की कमी खली. हमारे तेज गेंदबाजों खासकर नसीम शाह और शाहनवाज दहानी ने शानदार गेंदबाजी की. चोट के बावजूद नसीम ने जिस तरह आखिरी ओवर पूरा किया, वह देखना काफी प्रेरणादायक था.'
कामरान अकमल ने दिया ये बयान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









