
Ind Vs Pak: भारत के खिलाफ मैच में गोद में बेटी लेकर पहुंचीं पाकिस्तानी कप्तान, वायरल हुई फोटो
AajTak
ICC वुमन्स वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच से पाकिस्तानी टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने फैन्स का दिल जीत लिया. इस फोटो में बिस्माह अपनी बेटी को गोद में लिए दिख रहीं...
ICC वुमन्स वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और भारतीय महिला टीम ने अपना आगाज कर दिया है. दोनों टीम ने अपना पहला मैच एकदूसरे के खिलाफ रविवार (6 मार्च) को खेला है. इस बड़े मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने फैन्स का दिल जीत लिया.
इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई बिस्माह की तारीफ कर रहा है. दरअसल, मैच खेलने के लिए बिस्माह अपनी 7 महीने की बेटी को गोद में लेकर स्टेडियम पहुंची थीं. बेटी लाल रंग के कपड़ों में बेहद क्यूट लग रही है. 🏏 Cricket kit 🧳 Bags packed 👶 Baby cradle Pakistan captain Bismah Maroof ready to face India 😁#CWC22 pic.twitter.com/1ntYZfCzPY
बिस्माह की शादी अबरार अहमद से 28 नवंबर 2018 को हुई थी. अबरार पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. बिस्माह का सपना भी क्रिकेटर बनना नहीं था. वह पेशे से डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन परिवार के दबाव में क्रिकेटर बनीं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








