
IND vs NZ Women's World Cup: वर्ल्ड कप में हार पर मिताली ने बैटिंग पर ठीकरा फोड़ा, कहा- पिच खराब नहीं थी
AajTak
आईसीसी वुमन्स वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को मेजबान न्यूजीलैंड टीम ने 62 रन से करारी शिकस्त दी. इस हार को लेकर भारतीय कप्तान मिताली राज ने बैटिंग पर ठीकरा फोड़ा है...
IND vs NZ Women's World Cup: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को पहली बार हार झेलनी पड़ी. अपने दूसरे मैच में मेजबान न्यूजीलैंड टीम के हाथों 62 रनों से करारी शिकस्त मिली है. इस हार को लेकर भारतीय कप्तान मिताली राज ने बैटिंग पर ठीकरा फोड़ा है.
उन्होंने कहा कि बैटिंग के टॉप ऑर्डर में कोई भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका. आखिर में हरमनप्रीत कौर ने अच्छी बैटिंग की, लेकिन तब कोई बैटर नहीं बचा था. हालांकि, पिच खराब नहीं थी. जीत के लिए 261 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 198 रन ही बना सकी.
'हम बेहतर बैटिंग कर सकते थे'
मिताली ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमारे बल्लेबाजों को खासकर शीर्ष और मध्यक्रम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि दूसरी टीमें 250 . 260 रन बना रहीं हैं. यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता था अगर शीर्षक्रम अच्छा प्रदर्शन करता. लगातार विकेट गिरने से काफी दबाव बना और बाद में हमारे पास बल्लेबाज ही नहीं बचे. पिच में अच्छी उछाल थी, लेकिन बल्लेबाजी के लिये यह खराब पिच नहीं थी. उनके तेज गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया, लेकिन हम इससे बेहतर बैटिंग कर सकते थे.
मिताली ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में मिली जीत के बाद भी यह चिंता जताई थी. पहले मैच में शीर्षक्रम की नाकामी की भरपाई निचले क्रम ने कर दी थी. भारत के गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन करके न्यूजीलैंड को नौ विकेट पर 260 रन पर रोक दिया.
'गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









