
IND vs NZ, Washington Sundar: गौतम गंभीर और रोहित शर्मा की चाल कामयाब... पहले ही दिन न्यूजीलैंड को दिखाए दिन में तारे
AajTak
पुणे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड टीम पहली पारी में 259 रनों पर सिमट गई. इसके बाद भारतीय टीम ने पहली पारी में दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट गंवाकर 16 रन बनाए. पहले दिन भारतीय गेंदबाजों में स्पिनर्स का ही बोलबाला रहा. सभी 10 विकेट स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर और रविचंद्रन अश्विन ने झटके.
IND vs NZ Match Highlights, Washington Sundar: भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (24 अक्टूबर) से पुणे में खेला जा रहा है. सीरीज का पहला मैच हारने के बाद भारतीय कोच गौतम गंभीर ने एक गजब चाल चली थी, जो दूसरे टेस्ट में कारगर साबित हुई.
यह बड़ी चाल स्टार स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को स्क्वॉड में शामिल करना था. दूसरा टेस्ट पुणे में शुरू हुआ तो कप्तान रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव की जगह सुंदर को प्लेइंग-11 में जगह दी. बस फिर क्या था, मौका मिलते ही सुंदर ने विकेटों का सत्ता पूरा कर न्यूजीलैंड को दिन में तारे दिखा दिए.
62 रनों के अंदर कीवी टीम के 7 विकेट झटके
मैच में न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. टीम ने शुरुआत भी अच्छी की थी और 59 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 197 रन जमा दिए थे. इसके बाद सुंदर की आंधी चली और उन्होंने एक-एक कर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को शिकार बनाना शुरू किया.
सुंदर के स्पिन जाल में कीवी टीम ऐसी फंसी की 259 रन तक आते-आते ढेर हो गई. इस तरह 62 रनों के अंदर सुंदर ने आखिरी 7 विकेट अपने नाम किए और न्यूजीलैंड टीम को दिन में तारे दिखा दिए. इस तरह अब यह तो कहना पडे़गा कि गंभीर और रोहित की सुंदर को शामिल करने की चाल कामयाब ही रही है.
सुंदर के नाम रहा मैच का पहला दिन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









