
IND vs NZ U-19 Women's World Cup: टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतने से एक कदम दूर, न्यूजीलैंड को रौंदकर फाइनल में पहुंची
AajTak
टीम इंडिया अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है. सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को एकतरफा तरीके से मात दिया. भारतीय टीम अब रविवार (29 जनवरी) को फाइनल मुकाबले में मैदान पर उतरेगी. आईसीसी की ओर से पहली बार महिला अंडर-19 विश्व कप का आयोजन हो रहा है.
भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है. शुक्रवार को पोचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया. अब फाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले की विजेता टीम से होगा. पार्श्वी चोपड़ा प्लेयर ऑफ द मैच रहीं.
भारतीय टीम को जीत के लिए 108 रनों का टारगेट मिला था जिसे उसने 14.2 ओवरों में हासिल किया. श्वेता सेहरावत ने एक बार फिर दमदार खेल दिखाते हुए 45 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाए जिसमें 10 चौके शामिल थे. वहीं सौम्या तिवारी ने 22 रनों की पारी खेली. हालांकि कप्तान शेफाली वर्मा इस मैच में कमाल नहीं दिखा पाईं और उनके बल्ले से केवल 10 रन निकले.
A dominant performance sends India through to the #U19T20WorldCup final! 📝 Scorecard: https://t.co/s4DNWC2Sr7 Watch the action live and for FREE on https://t.co/CPDKNxoJ9v (in select regions) 📺 pic.twitter.com/ccqSFmFMTj
न्यूजीलैंड की रही थी खराब शुरुआत
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत काफी खराब रही और उसने पांच रनों के स्कोर पर ही अपने सलामी बल्लेबाजों का विकेट खो दिया था. एना ब्राउनिंग (1) को जहां मन्नत कश्यप ने सौम्या तिवारी के हाथों कैच आउट कराया. वहीं एमा मैकलियोड को दो रनों के निजी स्कोर पर टाइटस साधू ने एलबीडब्ल्यू आउट किया.
फिर गेज-प्लीमर ने संभाली पारी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









