
IND vs NZ Test: गुटखा खाते हुए ठाठ से मैच देख रहा था फैन, वसीम जाफर ने लिए मजे
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में चल रहे पहले टेस्ट में एक फैन्स के गुटखा खाते हुए मैच देखने की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर पर पूर्व भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज वसीम जाफर ने ट्विटर पर मजे लेते हुए मीम भी शेयर किया है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. पहले दिन का खेल खराब रोशनी की वजह से जल्द खत्म हो गया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 84 ओवरों में 4 विकेट खोकर 258 रन बना लिए हैं. भारत के लिए श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा दोनों बल्लेबाज हाफ संचुरी बनाकर क्रीज में टिके हुए हैं. 😅 #INDvNZ pic.twitter.com/JpRSwzk8RQ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










