
IND vs NZ Test: गावस्कर के इस 'मंत्र' ने श्रेयस अय्यर को बनाया कानपुर का 'हीरो', खुद किया खुलासा
AajTak
श्रेयस अय्यर ने कानपुर टेस्ट में डेब्यू करते हुए अपने करियर का पहला शतक जड़ दिया. अय्यर ऐसा करने वाले 16वें भारतीय खिलाड़ी बने. अय्यर को टेस्ट कैप सुनील गावस्कर से मिली थी, उन्होंने खुलासा किया कि सुनील गावस्कर की किस सलाह की बदौलत वो कानपुर टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर पाए हैं.
श्रेयस अय्यर पूर्व सालामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर की सलाह पर न तो अतीत में झांकना चाहते हैं और न ही भविष्य के बारे में सोचना चाहते हैं. अय्यर केवल वर्तमान पलों में जीना चाहते हैं ऐसी सलाह उन्हें भारतीय टेस्ट कैप प्रदान करते समय सुनील गावस्कर ने सलाह दी थी. 🎤Shreyas Iyer shares a light moment with the great Sunil Gavaskar at the end of Day 2 in Kanpur.#INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/WMJXgigje0

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










