
IND vs NZ Series: सीरीज से पहले कप उठा ले गए कीवी कप्तान केन विलियमसन! देखते रहे गए हार्दिक पंड्या, Video
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 18 नवंबर से शुरु हो रही है. रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हार्दिक पंड्या भारतीय टीम की कप्तानी करने जा रहे है. सीरीज की शुरुआत से पहले केन विलियमसन और हार्दिक पंड्या वेलिंगटन में एक फोटोशूट के लिए एकत्र हुए. इस फोटोशूट के दौरान एक मजेदार वाकया हुआ.
टी20 वर्ल्ड कप की कड़वी यादों को भुलाकर अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर गई है. इसी कड़ी में दोनों टीमों के बीच तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज का आयोजन होना है. इस दौरे पर पहले टी20 सीरीज का आयोजन होना है जिसमें हार्दिक पंड्या को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पहला टी20 मुकाबला वेलिंगटन में 18 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे से शुरू होना है.
विलियमसन ने ट्रॉफी को गिरने से बचाया
टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले कीवी कप्तान केन विलियमसन और भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या एक फोटोशूट के लिए एकत्र हुए. जब दोनों ही प्लेयर्स ट्रॉफी के साथ तस्वीरें क्लिक करने की तैयारी कर रहे थे, तभी तेज हवा का एक झोंका आया और उसने ट्रॉफी स्टैंड को हिला दिया.
उधर ट्रॉफी गिरने ही वाली थी लेकिन विलियमसन ने चपलता दिखाते हुए एक हाथ से पकड़ लिया. हार्दिक पंड्या तो पहले हैरान हो गए लेकिन बाद में दोनों जमकर हंसे. इस वीडियो को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने इंस्टाग्रानम पर शेयत करते हुए लिखा, 'कैच ऑफ द समर के लिए शुरुआती दावेदार.'
हार्दिक पंड्या और केन विलियमसन को वेलिंगटन की सड़कों पर क्रोकोडाइल बाइक चलाते हुए भी देखे गए. ये बाइक देखने में काफी शानदार लगती है. इसमें दो स्टीयरिंग और दो पैडल लगे रहते हैं. यह क्रोकोडाइल बाइक न्यूजीलैंड में काफी पॉपुलर है.
हार्दिक पंड्या ने कही ये बात

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








