
IND vs NZ, Rohit Sharma, Bengaluru Pitch: कप्तान रोहित शर्मा ने माफी मांगी... बताया कहां हुई गलती, इसकी सजा भुगत रही टीम
AajTak
IND vs NZ, Rohit Sharma on Bengaluru Pitch: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेल रही है. भारतीय टीम पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम 92 सालों के टेस्ट इतिहास में पहली बार अपने घर में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई. मैच में रोहित शर्मा ने एक ऐसी बड़ी गलती की थी, जिसकी सजा टीम को भुगतनी पड़ी है.
IND vs NZ, Rohit Sharma on Bengaluru Pitch: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेल रही है. भारतीय टीम पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम 92 सालों के टेस्ट इतिहास में पहली बार अपने घर में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई.
मैच में रोहित शर्मा ने एक ऐसी बड़ी गलती की थी, जिसकी सजा टीम को भुगतनी पड़ी है. कप्तान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद इस गलती को लेकर फैन्स से माफी भी मांगी है. रोहित ने यह भी बताया है कि उनसे कहां गलती हुई है.
जडेजा ने ये क्या किया... ऋषभ पंत को कर दिया चोटिल, लड़खड़ाते हुए मैच से बाहर
रोहित शर्मा ने कहा कि उनसे पिच को पढ़ने में बड़ी गलती हो गई है. वो पिच को सही से पढ़ नहीं सके. यही कारण है कि उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. रोहित ने यह भी बताया कि उन्हें लगा था कि पिच पर पहला ही सेशन क्रिटिकल होगा, मगर ऐसा नहीं हुआ.
पिच को पढ़ने में कप्तान से हुई बड़ी गलती
रोहित ने कहा, 'हमें लगा कि पिच पर ज्यादा घास नहीं थी. हमने सोचा कि मैच के पहले सेशन में यहां जो होना होगा, हो जाएगा. इसके बाद जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, यह (पिच) अपना रुख बदलेगी. जब भी हम भारत में खेलते हैं, तो पहला सेशन हमेशा ही क्रिटिकल होता है. इसके बाद विकेट (पिच) जमने लगता है और यहां स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









