
IND vs NZ ODI Sereis: दूसरे वनडे से पहले दिखा टीम इंडिया का बिंदास अंदाज, बस से उतरते ही भांगड़ा करने लगे अर्शदीप सिंह, Video
AajTak
टीम इंडिया दूसरे वनडे मुकाबले के लिए हैमिल्टन पहुंच चुकी है. हैमिल्टन पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का बिंदास अंदाज देखने को मिला. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह तो बस से उतरते ही भांगड़ा करने लगे. 23 साल के अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में हुए सीरीज के पहले मुकाबले से अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया था.
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अब टीम इंडिया दूसरे वनडे मुकाबले के जरिए सीरीज में वापसी करना चाहेगी. दूसरा वनडे मुकाबला रविवार (27 नवंबर) को खेला जाना है जिसके लिए शिखर धवन की अगुवाई में भारतीय टीम हैमिल्टन पहुंच गई है.
हैमिल्टन पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ियों में गजब का उत्साह देखा गया. बस से उतरते ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भांगड़ा करने लगे. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने वी-शेप दिखाया. वहीं ऋषभ पंत और उमरान मलिक सहित टीम के अन्य सदस्य अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ देते नजर आए है. बीसीसीआई ने इससे जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हैलो फ्रॉम हैमिल्टन.'
Hello from Hamilton 👋📍#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/AHskNav1Vm
23 साल के अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में हुए सीरीज के पहले मुकाबले से अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया था. हालांकि ओडीआई डेब्यू पर अर्शदीप सिंह कुछ खास खेल नहीं दिखा पाए. अर्शदीप सिंह ने 8.1 ओवरों में 68 रन खर्च डाले और उन्हें एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ.
अर्शदीप का टी20 में रहा है शानदार रिकॉर्ड
इससे पहले अर्शदीप ने भारत के लिए सिर्फ टी20 मैच खेले थे जहां उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. अर्शदीप सिंह अबतक भारत के लिए 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेल चुके हैं जिसमें उनके नाम पर 18.12 की औसत से 33 विकेट दर्ज हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 37 रन देकर चार विकट रहा है जो उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दर्ज किया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









