
Ind Vs Nz ODI: अभेद्य हुआ टीम इंडिया का किला, घर में जीती लगातार सातवीं सीरीज, न्यूजीलैंड चारों खाने चित
AajTak
कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने एक और सीरीज जीत ली है. रायपुर वनडे में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया ने तीन मैच की सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत की अपने घर में यह लगातार सातवीं सीरीज़ जीत है.
वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया के फैन्स के लिए खुशखबरी है. भारत ने शनिवार को हुए रायपुर वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया है, इसी के साथ तीन मैच की वनडे सीरीज़ पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. यानी यह सीरीज भी भारत के नाम हो गई है और अब 24 जनवरी को सीरीज का आखिरी मैच खेला जाना है.
टीम इंडिया को उसके घर में ही मात देना आसान नहीं है, खासकर द्विपक्षीय सीरीज में टीम इंडिया का रिकॉर्ड लगातार स्ट्रॉन्ग होता जा रहा है. आप जानकर हैरान होंगे कि टीम इंडिया ने अपने घर में लगातार सातवीं वनडे सीरीज जीती है और इनमें से अधिकतर में उसने विरोधी टीम का सूपड़ा साफ किया है. यानी भारत को भारत में हराना किसी अभेद्य किले को भेदने जैसा है.
पिछली 10 द्विपक्षीय वनडे सीरीज (भारत में) 1. बनाम न्यूजीलैंड- टीम इंडिया 2-0 से आगे (3 मैच की सीरीज) 2023 2. बनाम श्रीलंका- टीम इंडिया 3-0 से जीती (3 मैच की सीरीज) 2023 3. बनाम साउथ अफ्रीका- टीम इंडिया 2-1 से जीती (3 मैच की सीरीज) 2022 4. बनाम वेस्टइंडीज़- भारत 3-0 से जीता (3 मैच की सीरीज) 2022 5. बनाम इंग्लैंड- भारत 2-1 से जीता (3 मैच की सीरीज) 2021 6. बनाम ऑस्ट्रेलिया- भारत 2-1 से जीता (3 मैच की सीरीज) 2020 7. बनाम वेस्टइंडीज़- भारत 2-1 से जीता (3 मैच की सीरीज) 20208. बनाम ऑस्ट्रेलिया- भारत 2-3 से हारा (5 मैच की सीरीज) 2019 9. बनाम वेस्टइंडीज़- भारत 3-1 से जीता (5 मैच की सीरीज) 2019 10. बनाम श्रीलंका- भारत 2-1 से जीता (3 मैच की सीरीज) 2018
क्लिक करें: क्रिकेटर उमेश यादव को पूर्व मैनेजर ने ही दिया धोखा, खाते से उड़ा दिए लाखों रुपये
न्यूजीलैंड को कर दिया चित बता दें कि न्यूजीलैंड इस वक्त वनडे रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज है और भारतीय टीम नंबर-4 पर है. लेकिन इस सीरीज़ में भारतीय टीम का बोलबाला रहा, पहले वनडे में शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़कर कमाल कर दिया. जबकि दूसरे मैच में भारतीय बॉलिंग के आगे न्यूजीलैंड की टीम पूरी तरह से पस्त हो गई.
रायपुर में हुए दूसरे वनडे की बात करें तो टीम इंडिया ने यहां 8 विकेट से जीत दर्ज की. कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी और न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रनों पर ही ढेर हो गई. भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 3, हार्दिक पंड्या ने 2 और वाशिंगटन सुंदर ने भी 2 विकेट लिए. वहीं बल्लेबाजी में रोहित शर्मा ने 51 रनों की कमाल की पारी खेली, वहीं शुभमन गिल 40 के स्कोप पर नाबाद रहे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









