
Ind Vs Nz, Kanpur Test: तीसरे दिन ग्राउंड पर नहीं आए साहा, डेब्यू ना होने के बावजूद इस प्लेयर ने की कीपिंग
AajTak
कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन ऋद्धिमान साहा विकेटकीपिंग करने नहीं आ सके. बीसीसीआई के मुताबिक, उनकी गर्दन में कुछ तकलीफ हुई है. साहा की अनुपस्थिति में केएस. भरत ने कीपिंग का कार्यभार संभाला.
Ind Vs Nz, Kanpur Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में टेस्ट चल रहा है, शनिवार को मैच का तीसरा दिन है. भारतीय टीम की गेंदबाजी चल रही है, लेकिन इस बीच टीम इंडिया को झटका लगा है. विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा तीसरे दिन विकेटकीपिंग करने मैदान पर नहीं आए, बल्कि उनकी जगह केएस. भरत को विकेटकीपिंग करने आना पड़ा. बीसीसीआई की ओर से जानकारी दी गई है कि ऋद्धिमान साहा की गर्दन में कुछ तकलीफ हुई है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका इलाज कर रही है और मॉनिटर कर रही है. साहा की अनुपस्थिति में केएस. भरत विकेटकीपिंग करेंगे. आपको बता दें कि इस सीरीज में भारत के मुख्य विकेटकीपर ऋषभ पंत को आराम दिया गया है, यही वजह है कि ऋद्धिमान साहा को चुना गया. और बैक-अप के तौर पर केएस. भरत को रखा गया है. UPDATE - Wriddhiman Saha has stiffness in his neck. The BCCI medical team is treating him and monitoring his progress. KS Bharat will be keeping wickets in his absence.#INDvNZ @Paytm

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









