
Ind Vs Nz, Kanpur Test: कप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए द्रविड़ 'सर' की स्पेशल क्लास, खुद की बॉलिंग Video
AajTak
न्यूजीलैंड और भारत को 2 टेस्ट की सीरीज खेलनी है. पहला मैच गुरुवार से कानपुर में खेला जाएगा. मैच से पहले दोनों टीम के खिलाड़ियों ने नेट प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहाया है. अजिंक्य रहाणे को फॉर्म में लाने के लिए कोच राहुल द्रविड़ ने बॉलिंग भी की. देखिए वीडियो...
IND vs NZ: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इन दिनों भारत दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच अब 2 टेस्ट की सीरीज खेली जानी है. इसका पहला मैच गुरुवार (25 नवंबर) से कानपुर में खेला जाएगा. मैच से पहले दोनों टीम के खिलाड़ियों ने नेट प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहाया है. इसी बीच भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे को फॉर्म में लाने के लिए कोच राहुल द्रविड़ को बॉलिंग कराते भी देखा गया. 𝗦𝗼𝗺𝗲 𝗿𝗶𝗴𝗵𝘁-𝗮𝗿𝗺 𝗼𝗳𝗳-𝘀𝗽𝗶𝗻 𝗮𝗻𝘆𝗼𝗻𝗲? 🤔 🎥 That moment when #TeamIndia Head Coach Rahul Dravid rolled his arm over in the nets. 👍 👍#INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/97YzcKJBq3

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









