
IND Vs NZ Head to Head in Pune: भारतीय टीम ने आखिरी पुणे टेस्ट में मचाया था गदर... न्यूजीलैंड के लिए भी एक खुशखबरी
AajTak
IND Vs NZ Head to Head in Pune: भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इसका दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर से पुणे में सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा. इस मैदान पर न्यूजीलैंड की टीम अपना पहला टेस्ट खेलने उतरेगी. जबकि भारतीय टीम ने अब तक 2 टेस्ट मैच खेले, जिसमें एक में जीत और एक में हार मिली थी.
India Vs New Zealand Head to Head in Pune: भारतीय टीम इस समय अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. इसका दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा.
इस मैदान पर भारतीय टीम का टेस्ट फॉर्मेट में मिला-जुला प्रदर्शन ही रहा है. जबकि न्यूजीलैंड की टीम अपना पहला टेस्ट खेलने उतरेगी. मौजूदा सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में 16 अक्टूबर से खेला गया था, जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली. पहला टेस्ट जीतकर कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
पिछले टेस्ट में चला था कोहली का बल्ला
अब पुणे टेस्ट मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में बराबरी पर आना चाहेगी. बता दें कि पुणे स्टेडियम में भारतीय टीम ने अब तक 2 टेस्ट मैच खेले, जिसमें एक में जीत और एक में हार मिली थी. इस मैदान पर भारतीय टीम ने अपना आखिरी टेस्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ अक्टूबर 2019 में खेला था.
यह मैच भारतीय टीम पारी और 137 रनों के अंतर से जीती थी. इस मुकाबले में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे, जिन्होंने बतौर कप्तान नाबाद 254 रनों की पारी खेली थी. कोहली इस बार भी टीम में हैं. ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह अच्छी खबर है.
कीवी टीम के लिए भी एक अच्छी खबर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









