
IND Vs NZ, Bengaluru Weather Forecast: भारतीय टीम के लिए खुशखबरी... तीसरे दिन बारिश से धुल सकता है मैच, जानिए मौसम का हाल
AajTak
भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में बुधवार (16 अक्टूबर) से खेला जा रहा है. पहला दिन बारिश के कारण पूरी तरह धुल गया था. मगर दूसरे दिन खेल शुरू हुआ, तो भारतीय टीम को 46 रनों पर समेटकर न्यूजीलैंड ने अपना शिकंजा कस लिया. मगर तीसरे दिन बारिश की आशंका ज्यादा है, जिससे खेल होना मुश्किल है...
India Vs New Zealand, Bengaluru Weather Forecast: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेल रही है. इसका पहला मुकाबला बेंगलुरु में 16 अक्टूबर से खेला जा रहा है. पहला दिन बारिश के कारण पूरी तरह धुल गया था.
मगर दूसरे दिन खेल शुरू हुआ, तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह गलत साबित हुआ. भारतीय टीम पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम 92 सालों के टेस्ट इतिहास में पहली बार अपने घर में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई.
न्यूजीलैंड टीम ने मैच पर शिकंजा कसा
इसके बाद न्यूजीलैंड टीम बैटिंग करने उतरी और उसने धमाल मचा दिया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम ने 3 विकेट गंवाकर 180 रन बना लिए हैं. रचिन रवींद्र 22 और डेरेल मिचेल 14 रन बनाकर नाबाद हैं. इस पारी के दम पर न्यूजीलैंड टीम ने मैच पर शिकंजा कस लिया है.
मगर अब भारतीय टीम के पास मैच बचाने के लिए 2 ही ऑप्शन हैं. पहला तो यही है कि धांसू अविश्वसनीय गेंदबाजी और बल्लेबाजी करके कीवी टीम को चारों खाने चित करना है. दूसरा ऑप्शन बारिश है. यदि बारिश से एक-दो दिन का खेल धुलता है, तो यह मैच ड्रॉ हो सकता है. बारिश के मामले में इंद्रदेव भारतीय टीम का साथ देते नजर आ सकते हैं.
तीसरे दिन सबसे ज्यादा बारिश की आशंका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









