
IND Vs NZ 3rd Test in Mumbai: मुंबई में 12 साल से नहीं हारी भारतीय टीम... पिछली बार न्यूजीलैंड को बुरी तरह रौंदा था, जानें रिकॉर्ड
AajTak
IND Vs NZ 3rd Test in Mumbai: न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीती. मगर अब आखिरी टेस्ट मैच जीतकर भारतीय टीम लाज बचाना चाहेगी. भारतीय टीम इस मैदान पर पिछले 12 सालों से कोई भी टेस्ट नहीं हारी है. इस मैदान पर आखिरी टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ दिसंबर 2021 में हुआ था.
IND Vs NZ 3rd Test in Mumbai: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. शुरुआती दो मुकाबले जीतकर कीवी टीम ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला एक नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
बता दें कि न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीती. मगर अब आखिरी टेस्ट मैच जीतकर भारतीय टीम लाज बचाना चाहेगी. यह संभव भी हो सकता है, क्योंकि वानखेड़े में भारतीय टीम का टेस्ट रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है.
पिछली बार वानखेड़े में न्यूजीलैंड को ही हराया था
भारतीय टीम इस मैदान पर पिछले 12 सालों से कोई भी टेस्ट नहीं हारी है. इस मैदान पर आखिरी टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ दिसंबर 2021 में हुआ था. यह मैच भारत ने 372 रनों के अंतर से जीता था. कीवी टीम उस हार को नहीं भूली होगी.
वानखेड़े में भारतीय टीम ने आखिरी बार नवंबर 2012 में हार झेली थी. तब इंग्लैंड ने 10 विकेट से हराया था. इसके बाद भारतीय टीम ने इस मैदान पर 3 टेस्ट खेले और तीनों जीते हैं. इस दौरान क्रमशः वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को हराया है.
वानखेड़े में भारतीय टीम का टेस्ट रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









