
IND vs NZ 3rd Test Day 3 Live Score: टीम इंडिया के पास आज मुंबई टेस्ट जीतने का गोल्डन चांस, बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम, थोड़ी देर में शुरू होगा खेल
AajTak
IND vs NZ 3rd Test Day 3 Live Scorecard: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए. जवाब में भारत की पहली पारी 263 रन पर सिमटी. अभी न्यूजीलैंड की दूसरी पारी चल रही है.
India vs New Zealand 3rd Test Day 3 LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी है. इस मुकाबले का आज (3 नवंबर) तीसरा दिन है. न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन स्टम्प के समय तक अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 171 रन बनाए थे. एजाज पटेल 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं. न्यूजीलैंड की लीड महज 143 रनों की है और उसका एक विकेट बाकी है. अब आज चौथे दिन न्यूजीलैंड की टीम आगे बैटिंग करेगी.
बता दें कि इस मुकाबले में कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए. जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 263 रन टांगे. यानी पहली पारी के आधार पर भारत को 28 रनों की लीड मिली. भारतीय टीम सीरीज पहले ही गंवा चुकी है, अब वह इस मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल के क्वालिफिकिशन के लिहाज से भी भारत के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है. तीसरे दिन के खेल से जुड़ी अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी की अब तक हाइलाइट्स
दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. पहले ही ओवर में उसने कप्तान टॉम लैथम का विकेट खो दिया, जो एक रन बनाकर आकाश दीप की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया, जब उन्होंने डेवोन कॉन्वे को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया. कॉन्वे के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 39/2 रन था. कॉन्वे ने 22 रन बनाए. भारतीय टीम को जल्द ही तीसरी सफलता मिल गई, जब रचिन रवींद्र (4 रन) बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आर. अश्विन की गेंद पर स्टम्प आउट हो गए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









