
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Scorecard Live: भारतीय बल्लेबाजों से आज धांसू प्रदर्शन की आस... थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल
AajTak
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Scorecard LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वानखेड़े टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे. अब भारतीय टीम की बल्लेबाजी चल रही है.
India vs New Zealand 3rd Test Day 2 LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी है. आज (2 नवंबर) मुकाबले का दूसरा दिन है. मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए. ऋषभ पंत 1 और शुभमन गिल 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं. भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर कीवी टीम से अब भी 149 रन पीछे है. अब दूसरे दिन भारतीय टीम इस स्कोर से आगे खेलेगी.
भारतीय टीम सीरीज पहले ही गंवा चुकी है, अब वह इस मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल के क्वालिफिकिशन के लिहाज से भी भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है. दूसरे दिन के खेल से जुड़ी अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
मौजूदा सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया था, जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली. फिर पुणे में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले को न्यूजीलैंड ने 113 रनों से जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त ले ली. देखा जाए तो इस मैदान पर कीवी टीम अपना चौथा टेस्ट खेलने उतरी है. इससे पहले न्यूजीलैंड ने जो तीन मैच खेले थे, उसमें उसे एक में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा था.
भारत की पहली पारी में अब तक के हाइलाइट्स
भारतीय टीम की पहली पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने सस्ते में कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया. रोहित 18 रन बनाकर तेज गेंदबाज मैट हेनरी की गेंद पर कप्तान टॉम लैथम के हाथों लपके गए. रोहित शर्मा के आउट होने के समय भारत का स्कोर 25/1 रन था. इसके बाद यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 53 रनों की पार्टनरशिप हुई. एजाज पटेल ने यशस्वी (30 रन) को बोल्ड करके इस साझेदारी का अंत किया. फिर एजाज पटेल ने अगली ही गेंद पर नाइटवॉचमैन मोहम्मद सिराज (0) को भी एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. भारतीय टीम को पहले दिन सबसे बड़ा झटका विराट कोहली (4 रन) के रूप में लगा, जो मैट हेनरी के डायरेक्ट थ्रो पर रनआउट हुए. कोहली ने 4 रन बनाए.
NZ की पहली पारी: जडेजा के 5 और सुंदर के 4 विकेट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









