
Ind Vs Nz 3rd T20: तीसरे टी-20 में भारत की जीत पक्की? इस प्लेयर को मिलेगा मौका, ईशान की होगी छुट्टी!
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा टी-20 मैच बुधवार को होना है. टीम इंडिया इस मैच में एक बदलाव कर सकती है, पृथ्वी शॉ जो लंबे वक्त से टीम में वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं उन्हें यहां मौका मिल सकता है.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बुधवार को खेला जाना है. सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में अहमदाबाद में भारत की नज़र सीरीज़ जीत पर है. टीम इंडिया इस मैच में अहम बदलाव कर सकती है, क्योंकि पिछले दो मैच से भारत की ओपनिंग जोड़ी फेल चल रही है ऐसे में यहां बदलाव संभव हैं. कप्तान हार्दिक पंड्या तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में पृथ्वी शॉ को मौका दे सकते हैं. जो घरेलू क्रिकेट में रनों का पहाड़ बनाकर टीम इंडिया में वापस लौटे हैं. हालांकि, उन्हें इस सीरीज़ में अभी तक मौका नहीं मिला है, ऐसे में बाकी दोनों ओपनर्स की नाकामी ने मौका दिया है कि पृथ्वी शॉ को तीसरे मैच में खिलाया जाए. टी-20 फॉर्मेट में ट्रांजिशन की शुरुआत कर चुकी भारतीय टीम के लिए ईशान किशन, शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी ने बेहतर प्रदर्शन नहीं किया है. तीनों ही इस सीरीज़ में फ्लॉप साबित हुए हैं, अंत में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या जैसे प्लेयर्स को ही संकट के वक्त पर टीम इंडिया को उबारना पड़ा है.
भारत इस मैच के बाद लंबे वक्त तक इंटरनेशनल टी-20 मैच नहीं खेलेगा. ऐसे में जरूरी है कि पृथ्वी शॉ को मौका दिया जाए. ईशान किशन की बात करें तो बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने के बाद से ही वह बल्लेबाजी में कोई कमाल नहीं कर पाए हैं. ईशान ने अपनी पिछली चार टी-20 पारियों में 2, 1, 4, 19 रन ही बना पाए हैं. हालांकि, देखना होगा कि क्या कप्तान हार्दिक पंड्या आखिरी टी-20 में कोई बदलाव करेंगे या नहीं. तीसरे टी-20 में यह हो सकती है भारत की प्लेइंग-11: शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ/ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, शिवम मावी, अर्शदीप सिंह
पहला टी-20: न्यूजीलैंड 21 रनों से जीतादूसरा टी-20: भारत 7 विकेट से जीतातीसरा टी-20: 1 फरवरी, शाम 7 बजे

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









