
IND Vs NZ 2nd Test: सीरीज बचाने उतरेगी भारतीय टीम... न्यूजीलैंड के खिलाफ कल से होगा असली टेस्ट
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली थी. इस तरह कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला कल से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा.
India Vs New Zealand 2nd Test: भारतीय टीम इस समय अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. इसका दूसरा मुकाबला कल (24 अक्टूबर) से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा. पहला टेस्ट जीतकर कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
पहले मैच में हार से रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम काफी आहत है. रोहित ब्रिगेड को अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी करना है तो दूसरे मैच में परफेक्ट प्लेइंग-11 चुनना होगा.
अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है
भारतीय टीम बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में केवल 46 रन पर आउट हो गई थी. उसने दूसरी पारी में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन इसके बावजूद उसे 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल में अभी टॉप पर है, लेकिन पहले मैच में हार के कारण उसे कुछ अंक गंवाने पड़े.
अगले महीने 5 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने से पहले रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम की प्राथमिकता न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले दो मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. साथ ही मौजूदा सीरीज को जीतकर WTC में मजबूत स्थिति करनी होगी.
तैयार हो रही स्पिनर्स की मददगार पिच

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









