
IND VS NZ 2nd ODI: रोहित शर्मा बन गए गजनी! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में भूल गए टॉस जीतकर क्या करना है
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ एक फनी वाकया हुआ. टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा कुछ पल के लिए भूल गए कि उन्हें क्या फैसला करना है. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. फैन्स ने तरह-तरह के मीम्स शेयर किए....
IND VS NZ 2nd ODI: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ एक ऐसा फनी वाकया हुआ, जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल किया जा रहा है. रोहित के साथ यह फनी वाकया उस वक्त हुआ, जब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टॉस के लिए मैदान में पहुंचे थे. टॉस रोहित ने ही जीता, लेकिन वह भूल गए कि उन्हें फैसला क्या करना है.
दरअसल, भारतीय टीम इन दिनों अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. सीरीज का दूसरा मैच रायपुर में आज (21 जनवरी) खेला जा रहा है. मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लाथम टॉस के लिए मैदान में मौजूद थे.
रोहित भूल गए कि पहले गेंदबाजी करें या बल्लेबाजी
इसी दौरान पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री और पूर्व क्रिकेटर जवगल श्रीनाथ भी मैदान में मौजूद थे. जबकि टॉस के लिए सिक्का रोहित शर्मा ने ही उछाला. इसके बाद टॉस भी रोहित ने ही जीता. मगर जब जवगल ने रोहित से उनका फैसला पूछा कि वह पहले बैटिंग करना चाहते हैं या गेंदबाजी. तो इस पर रोहित अपने दिमाग पर हाथ रखकर कुछ सोचने लगे.
यह पल काफी मजाकिया हो गया. इस दौरान टॉम लाथम, जवगल और रवि शास्त्री तीनों हंसने लगे. अपना फैसला सुनाते हुए भी रोहित दो से तीन बार अटके. मगर फिर उन्होंने कहा कि वह पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं.
रवि शास्त्री के पूछने पर रोहित ने बताया कि ड्रेसिंग रूम में कई सारी बातें होती हैं. कई प्लान बनते हैं. वही चीजें दिमाग में चल रही थीं. इस कारण थोड़ा कन्फ्यूजन हो गया था कि पहले बैटिंग करना है या गेंदबाजी. इसका वीडियो खुद बीसीसीआई ने ट्विटर पर शेयर किया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









