
Ind Vs Nz 2nd ODI: टॉस में देरी, दो बार घटे ओवर और सूर्या का मैजिक, भारत-न्यूजीलैंड के रद्द मैच में क्या-क्या हुआ?
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया दूसरा वनडे बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया. यह मैच बार-बार बारिश की वजह से रोका गया, जबकि दो बार ओवर्स को कम करना पड़ा. दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे 30 नवंबर को होगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेला जाने गया दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच लगातार बारिश के कारण रद्द करना पड़ा. न्यूजीलैंड की टीम तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रही है. सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच मुकाबला बुधवार 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. भारत अब तीन मैच की श्रृंखला जीत नहीं सकता लेकिन अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में जीत के साथ श्रृंखला बराबर करने की कोशिश करेगा. रविवार को अधिकतर समय बारिश होती रही या मैदान गीला रहा जिसके कारण दो बार मैच शुरू होने के बावजूद सिर्फ 12.5 ओवर का खेल हो पाया जिसमें भारत ने एक विकेट पर 89 रन बनाए.
क्लिक करें: 'दुनियाभर के कप्तान खेल रहे हैं, हमारा कहां है?', रोहित शर्मा पर भड़के आकाश चोपड़ा दूसरी बार मैच जब रोका गया तो दोबारा शुरू नहीं हो पाया. इस समय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 42 गेंद में चार चौकों और एक छक्के से 45 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि सूर्य कुमार यादव 25 गेंद में तीन छक्कों और दो चौकों की मदद से 34 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे.
The 2⃣nd #NZvIND ODI is called off due to persistent rain 🌧️ We will see you in Christchurch for the third & final ODI of the series. Scorecard 👉 https://t.co/frOtF7L9O4 #TeamIndia pic.twitter.com/QODRMWTQEN
बारिश के कारण टॉस में लगभग 15 मिनट का विलंब हुआ लेकिन मैच समय पर शुरू हुआ. आसमान में छाए बादलों के बीच न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. गिल और कप्तान शिखर धवन (03) की सलामी जोड़ी ने जब 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 22 रन बनाए थे तब बारिश आ गई और लगभग चार घंटे तक खेल रुका रहा.
दो बार रोका गया था मैच
खेल दोबारा शुरू होने पर मैच को 29 ओवर का कर दिया गया. भारत ने खेल दोबारा शुरू होने पर दूसरी ही गेंद पर धवन का विकेट गंवा दिया जो मैट हेनरी की गेंद को मिड ऑन पर सीधे लॉकी फर्ग्युसन के हाथों में खेल बैठे. गिल शुरू से ही अच्छी लय में दिखे, उन्होंने हेनरी पर छक्का जड़ा जबकि सूर्य कुमार ने भी मिशेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल की स्पिन छोड़ी पर छक्का जड़ने के बाद फर्ग्युसन की गेंद को भी छह रन के लिए दर्शकों के बीच भेजा. इसके बाद बारिश के कारण दोबारा खेल रोकना पड़ा जो फिर से शुरू नहीं हो पाया और अंपायरों ने अंतत: मैच रद्द करने का फैसला किया. इससे पहले भारत ने दो बदलाव करते हुए शार्दुल ठाकुर की जगह दीपक चाहर जबकि संजू सैमसन की जगह दीपक हुड्डा को टीम में जगह दी थी. न्यूजीलैंड ने भी एक बदलाव किया और एडम मिल्ने की जगह माइकल ब्रेसवेल को अंतिम एकादश में शामिल किया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








