
IND vs NZ 2nd ODI: क्या बारिश से धुलेगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें हैमिल्टन के मौसम का हाल
AajTak
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाना है. सीरीज में 0-1 से पीछा होने के चलते भारत के लिए यह मुकाबला जीतना जरूरी हो गया है. इस मुकाबले में हैमिल्टन के मौसम पर भी दोनों टीमों की नजरें होंगी. आइए जानते हैं हैमिल्टन के मौसम के बारे में...
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (27 नवंबर) को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में आयोजित होना है. पहले मुकाबले में टीम इंडिया को कीवी टीम के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में उसका लक्ष्य वापसी करने पर होगा. भारत को सीरीज में बने रहने के लिए इस मैच में जीत हासिल करनी ही होगी. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 7.00 बजे से आयोजित किया जाएगा.
ऐसा रहेगा हैमिल्टन का मौसम
भारतीय टीम के लिए चिंता का सबब हैमिल्टन का मौसम हो सकता है. Accuweather के अनुसार हैमिल्टन में रविवार की सुबह भारी बारिश होने की संभावना है. हालांकि बारिश का असर दिन चढ़ने के साथ ही कम होता जाएगा. कुल मिलाकर दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. और बाद के समय में भी आकाश में बादल छाए रहने की उम्मीद है. ऐसे परिस्थिति को देखते हुए मुकाबले में कम ओवरों का मैच हो सकता है.
क्लिक करें- 'कमजोर' हो गई टीम इंडिया, वर्कलोड के नाम पर 'फेरबदल' बना रहा खोखला
कुल मिलाकर रविवार के दिन हैमिल्टन में 91 प्रतिशत बादल छाए रहने की संभावना है. साथ ही 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और तापमान के 16-18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. अच्छी बात यह है कि सेडॉन पार्क का ड्रेनेज सिस्टम काफी हाई-टेक है जिसका मतलब है कि बारिश के कुछ देर बाद ही खेल शुरू किया जा सकता है.
बल्लेबाजों के मुफीद रहती है यहां की पिच

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









