
IND vs NZ 1st Test Day 2 Scorecard LIVE: बेंगलुरु में रोहित शर्मा ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड टीम करेगी पहले गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11
AajTak
India vs New Zealand 1st Test Day 2 Score LIVE : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में शुरू हुआ. मगर बारिश के कारण पहले दिन का खेल पूरी तरह से धुल गया. आज (17 अक्टूबर) मैच का दूसरा दिन है. इस मुकाबले से जुड़े अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
India vs New Zealand 1st Test Day 2 Score LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बेंगलुरु में है. आज (17 अक्टूबर) मैच का दूसरा दिन है. मैच में टॉस भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मैच का पहला दिन खराब मौसम के कारण नहीं हो पाया था. लेकिन आज मौसम साफ दिख रहा है.
इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. सरफराज खान की इंजर्ड शुभमन गिल की जगह टीम में वापसी हुई है. कुलदीप को आकाशदीप की जगह तीसरे स्पिनर के तौर पर चुना गया है. इस मैच से जुड़े अपडेट और स्कोरकार्ड लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहे.
न्यूजीलैंड की टीम अब तक भारतीय जमीन पर कोई भी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. इस बार दोनों टीमों के बीच 13वीं टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है. जबकि कीवी टीम की कमान टॉम लैथम संभाल रहे हैं.
बेंगलुरु पहला दिन बारिश से धुला
पहले दिन बारिश के कारण धुला मैच कल (16 अक्टूबर) मैच का पहला दिन था. लेकिन बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच का पहला दिन बारिश के कारण धुल गया. बारिश का कहर इस कदर था कि टॉस भी नहीं हो सका. मैदान पर पूरे दिन बारिश की वजह से कवर्स मौजूद थे. कई बार ऐसा अपडेट भी आया कि मैच शुरू हो सकता है, लेकिन करीब ढाई बजे मैच के प्रसारण के दौरान पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटेर सबा करीम ने घोषणा की 16 अक्टूबर का खेल रद्द हो गया है.
दूसरे दिन ऐसा रहेगा खेल का समय सुबह का सेशन: 9:15 -11:30 दोपहर का सेशन: 12:10 - 14:25 शाम का सेशन 14:45 - 16:45भारत और न्यूजीलैंड का टेस्ट इतिहास जब भी न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आई और उसने यहां टेस्ट सीरीज खेली है, तब-तब उसे रोना ही पड़ा है. फैन्स को यहां सीधे-सरल शब्दों में बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम अब तक भारतीय जमीन पर कोई भी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









